मध्यप्रदेश के 407 निकायों के 7292 वार्ड में संकट प्रबंधन समिति गठित

  
Last Updated:  मई 17, 2021 " 06:23 अपराह्न"

भोपाल|नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश के 407 नगरीय निकायों के 7292 वार्ड में संकट प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है। इन समितियों का गठन कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए जरूरी कार्यवाही करने के उद्देश्य से किया गया है।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 16 नगर निगमों में सभी 884 वार्ड में संकट प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। समितियों की बैठक भी लगातार आयोजित की जा रही हैं। इसी तरह 98 नगर पालिकाओं में 2218 और 293 नगर परिषदों में 4190 वार्ड संकट प्रबंधन समितियों का गठन किया जा चुका है।

 427 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *