फसल ऋण राशि 30 जून तक किसान कर सकेंगे जमा: श्री पटेल

  
Last Updated:  जून 1, 2021 " 09:15 अपराह्न"

भोपाल|किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फसल ऋण वसूली को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  30 जून तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी फसल ऋण वसूली की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।

श्री पटेल ने कहा कि  प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है।  किसानों के हर दुख दर्द में सरकार उनके साथ है  उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी संवेदनशीलता के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  तीसरी बार फसल ऋण की राशि को जमा कराने की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि पहले ऋण की राशि को जमा करने की  तारीख 31 मार्च थी , जिसे बढ़ा कर 30 अप्रैल,  उसके बाद 31 मई और अब 30 जून कर दिया गया हैं। 

श्री पटेल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान का प्रदेश के किसानों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।

 796 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *