Ratlam: रबी फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  
Last Updated:  दिसम्बर 13, 2023 " 07:01 अपराह्न"

रतलाम। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2023-24 के लिए अंतिम तिथि आगामी 31 दिसंबर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया का चयन किया गया है।

उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान ने बताया कि रबी सीजन में आगामी समय में तापमान में गिरावट की संभावना को देखते हुए किसान भाई अधिसूचित हल्के में अधिसूचित फसल का समय पर फसल बीमा कराकर ऋणी कृषक का बीमा प्रीमियम बैंक द्वारा सीधे कराकर बीमा कंपनी को भेजी जाएगी लेकिन  ओवरड्यू या अल्पकालीन ऋण नहीं लेने वाले किसान अऋणी किसान के तौर पर फसल बीमा करवा सकते हैं फसल बीमा प्रीमियम कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। समय रहते फसल बीमा किसानों को करवाना है। अऋणी किसान के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि खतौनी एवं ऋण पुस्तिका की छायाप्रति, फसल बुवाई प्रमाण पत्र विधिवत भरा हुआ प्रस्ताव पत्र तथा प्रीमियम राशि 1.5 प्रतिशत होना चाहिए।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 550 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *