सूखा व अल्प वर्षा की आशंका को देखते हुए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं

  
Last Updated:  जुलाई 15, 2026 " 06:09 अपराह्न"

Ratlam:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

रतलाम (स्पष्ट खबर)।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रतलाम जिले को अलनीनो से प्रभावित जिलों में घोषित किया गया है। अलनीनो के कारण रतलाम जिले में अल्प वर्षा व सूखा की स्थिति बनने की संभावना बनी हुई है, जिससे खरीफ फसलो की नुकसान होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक खरीफ फसलो का बीमा किया जा रहा है। फसल बीमा कराने के लिये आवेदन, आधारकार्ड, बैंक पासबुक एवं भूमि संबंधी पावती की छायाप्रति, बुवाई प्रमाण-पत्र, मोबाईल नंबर, फार्मर आईडी दस्तावेज होना आवश्यक है।

खरीफ हेतु अधिसूचित फसलों के लिए कृषक प्रीमियम प्रति हेक्टेयर सोयाबीन के लिए 1040 रुपये, मक्का के लिए 800 रुपये तथा कपास के लिए 3150 रुपये निर्धारित किया गया है।

अलनीनो के कारण रतलाम जिले मे वृहद स्तर पर फसलो की क्षति की संभावना को देखते हुयें जिले के कृषको को सलाह दी जाती है, कि समस्त अधिसूचित फसलो के समस्त रकबे का बीमा करायें। जिससे सूखा या अल्प वर्षा एवं अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसलो की क्षति होने की दशा में कृषको को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा दावा राशि का लाभ प्राप्त हो सकें। किसान भाईयो से आग्रह है कि फसलो का शत प्रतिशत फसल बीमा कराना सुनिश्चित करें।

 92 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *