पॉजिटिविटी रेट लगातार घटकर आज दिनांक को 0.90 प्रतिशत रह गया, प्रदेश में प्रतिदिन नये पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में रिकवर अधिक हो रहे,

  
Last Updated:  जून 6, 2021 " 05:00 अपराह्न"

भोपाल|दिनांक 21 अप्रैल को एक्टिव केसेस की संख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश, देश में 07 वें नंबर पर था, जो आज की स्थिति में 19 वें नंबर पर है। प्रदेश में 81636 टेस्ट किये गये, जिसमें से 735 पॉजीटिव आये एवं वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों को संख्या 10103 है।

मई के प्रथम सप्ताह से प्रतिदिन प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट लगातार घटकर आज दिनांक को 0.90 प्रतिशत रह गया है। प्रदेश में प्रतिदिन नये पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में रिकवर अधिक हो रहे हैं।

29 मई को पॉजिटिव 1640, रिकवर 4,995
30 मई को पॉजिटिव 1476, रिकवर 5,059
31 मई को पॉजिटिव 1205 रिकवर 5023
01 जून को पॉजिटिव 1078, रिकवर 4120
02 जून को पॉजिटिव 991, रिकवर 4113
03 जून को पॉजिटिव 845 रिकवर 374604
04 जून को पॉजिटिव 798, रिकवर 2045
05 जून को पॉजिटिव 798, रिकवर 2225 हैं। आज दिनांक को पॉजिटिव 735 एवं 1934 रिकवर हैं।

प्रदेश में रिकवरी रेट लगातार बढ़कर आज दिनांक को 97.65 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में डिण्डोरी पॉजिटिव 05 रिकवर 04, हरदा 09 पॉजिटिव 07 रिकवर को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में नए केसेस की तुलना में रिकवरी अधिक रहीं हैं।

कल दिनांक को प्रदेश के जिलों अलीराजपुर बुरहानपुर जिले में एक भी पॉजीटिव प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। शेष सभी जिलों में एक दिन में नए पॉजिटिव केसेस की संख्या 10 या इससे कम रही है। प्रदेश के 38 जिलों सतना, नरसिंहपुर, छतरपुर, गुना, हरदा, बड़वानी, कटनी छिंदवाड़ा, शाजापुर, सिंगरौली, डिण्डोरी, झाबुआ मण्डला भिण्ड, आगर मालवा, बुरहानपुर खण्डवा, देवास, उमरिया, दतिया, टीकमगढ़, अलिराजपुर.

शहडोल, मदंसौर, राजगढ़, विदिशा, पन्ना, शिवपुरी, होशंगाबाद, उज्जैन, सीहोर, नीमच, अशोकनगर, बालाघाट, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, सागर की विगत 7 दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर 1 प्रतिशत या उससे कम हो गई है।
प्रदेश के शेष 14 जिलों भोपाल, अनुपपुर, रतलाम, दमोह, बैतूल, धार, सीधी, खरगोन, रीवा, जबलपुर, सिवनी, रायसेन, निवारी, इन्दौर की विगत 7 दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत या उससे कम है।

प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं हैं जहां विगत 7 दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत या उससे ज्यादा हो।

 454 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *