भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

  
Last Updated:  जुलाई 19, 2021 " 09:52 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली| भारत ने पहले वनडे में मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत से मेहमान टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। श्रीलंका की ओर से रखे गए 263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 80 गेंद बाकी रहते 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली।

धवन ने निभाई एंकर की भूमिका
टीम इंडिया के

कप्तान शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई। बतौर ओपनर क्रीज पर उतरे धवन ने आखिर तक बल्ला थामे रखा और 95 गेंदों पर नाबाद 86 रन की पारी खेली। उन्होंने एंकर की भूमिका निभाई। ‘गब्बर’ की इस जिम्मेदारी भरी पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल था। धवन ने पृथ्वी साव और मनीष पांडे के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। धवन इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज भी बने।

अपने डेब्यू वनडे में ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू वनडे को शानदार अर्धशतक से यादगार बना दिया। ईशान ने 42 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। उन्होंने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया का कुल स्कोर 143 रन तक पहुंचाया। ईशान का आज जन्मदिन भी था। उन्हें इस मैच में चोटिल विकेटकीपर संजू सैमसन की जगह मौका मिला था। झारखंड की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले ईशान ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका।

पृथ्वी साव ने दिलाई तेज़ शुरुआत

युवा ओपनर पृथ्वी साव ने टीम इंडिया को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई।
पृथ्वी भले 7 रन से अपना अर्धशतक चूक गए हों बावजूद इसके उन्होंने 24 गेंदों पर जो पारी खेली वह सराहनीय है। दाएं हाथ के इस ओपनर ने 9 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। पृथ्वी और धवन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय शुरुआत दिलाई। पृथ्वी और धवन ने जल्दी जल्दी 58 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की शानदार वापसी

इस मैच से पहले गेंदबाज कुलदीप यादव पर काफी दबाव था। बाएं हाथ के इस स्पिनर के करियर में एक वक्त ऐसा भी आया जब कुलदीप उनकी गेंदबाजी में धार कुंद पड़ने लगी थी। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस बोलर को लगभग भुला ही दिया था। यही नहीं, आईपीएल की कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रैंचाइजी ने भी मौके देने बंद कर दिए। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ बेजोड़ बोलिंग से यादव ने साबित कर दिया कि ‘दीप’ की ‘लौ’ में अब भी आग है। कुलदीप ने अपने खाते के तीसरे ओवर में दो विकेट झटकते हुए भारतीय टीम और कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रैंचाइजी के मैनेजमेंट को करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने 9 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

चहल ने अपनी पहली ही गेंद पर झटका विकेट

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए। कप्तान धवन ने 10वें ओवर में पहली बार स्पिन आजमाने का फैसला किया और चहल ने पहली ही गेंद पर फर्नांडो को एक्सट्रा कवर पर मनीष पांडे के हाथों कैच करा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन गति को नियंत्रण में रखा। चहल और कुलदीप की जोड़ी लगभग 2 साल बाद एक साथ किसी मैच में खेलने उतरी थी। दोनों को आखिरी बार एक साथ 2019 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखा गया था।

 530 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *