रतलाम : लापरवाही तथा आदेश की अवमानना पर 25 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित-

  
Last Updated:  अप्रैल 23, 2020 " 05:18 अपराह्न"

रतलाम:23अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) गुरुवार को लॉक डाउन में दी गयी छूट में लापरवाही बरतने एवं आदेश की अवमानना पर 6 अलग-अलग प्रकरण में 25 लोगो के विरुद्ध धारा 188 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि राजस्व अमले द्वारा की गई कार्रवाई में 2 फुटकर सब्जी विक्रेता के विरुद्ध, 10 किराना दुकानदारों के विरुद्ध जिनके द्वारा सोशल डिस्टनसिंग का पालन नही किया जा रहा था, 7 जो बगैर मास्क पहने घूम रहे थे, 2 अनावश्यक रूप से वाहन दौड़ा रहे थे, 3 व्यक्ति जिन्हें औषधि/दवाइयां लाने हेतु अनुमति दी गयी थी तथा अन्य जिले से दूसरे व्यक्तियों को वाहन में बैठा कर ला रहे थे, के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

 2,604 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *