रतलाम: गुमशुदा महिला का शव तीन दिनो बाद गंगायता नाले से मिला-

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2021 " 03:30 अपराह्न"

रतलाम | नाले में बही महिला का शव आखिरकार तीन दिनो बाद मिल गया है|
जानकारी अनुसार रतलाम जिले के धामनोद में 25 जुलाई रात को गंगायता नाले में एक महिला के बह जाने के संदेह पर महिला के परीजनो ने पुलिस चौकी धामनोद पर गुमशुदगी दर्ज कराईं थी |
मिली जानकारी अनुसार वार्ड क्रमांक 02 में अपने परिवार के साथ निवास करने वाली कमलाबाई पती गोतम उम्र 55 वर्ष 25 जुलाई शाम को शौच करने नाले के पास गई थी जो लोट कर नहींं आने पर परिजनो ने खोज बीन के बाद पुलिस चौकी धामनोद पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी ,
पुलिस चौकी प्रभारी आशीष पाल ने मामले की गंभीरता को लेकर गंगायता नाले में सर्चिंग करवाया वही दुसरे दिन एनडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू चलाया गया |
आखिरकार किसानों द्वारा पुलिस को सूचना मिली की अज्ञात महिला का शव गंगायता नाले में झाडियों के बीच फसा हुआ है
जिसपर पुलिस चौकी प्रभारी आशीष पाल दल बल के साथ मौके पर पंहुचे व महिला का शव नाले से निकलवाया तथा गुमशुदा महिला के परिजनों को सूचना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजागया है| मिली जानकारी अनुसार कमलाबाई पती गोतम की आंखो की रोशनी कमज़ोर थी संभवत शौच के लिए नाले के पास जाने से पेर फिसलने के कारण नाले में बहने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा उक्त मामले मे सभी अंदेशे आशंकाओं पर
पुलिस मामले की जांच कर रही है|

 668 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *