प्रधानमंत्री आवास योजना : रुपये 50 हजार में चद्दर की छत ही संभव है-
Last Updated: जुलाई 2, 2020 " 11:24 पूर्वाह्न"
रतलाम/धामनोद: 02 जुलाई 2020(स्पष्ट खबर)| प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों के खातों में दूसरी किस्त के रुपये एक लाख के बजाय पचास हजार हीं आने पर हितग्राहियों में दुविधा एवं परेशानी खडी़ हो गई है| प्रधानमंत्री आवास योजना में अभी तक नियमानुसार हितग्राहियों को आवास हेतु प्रथम किस्त के रूप में रुपये एक लाख एवं दूसरी किस्त में भी रुपये एक लाख तथा तीसरी एवं अंतिम किस्त रुपये पचास हजार शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित किया गया था , पहली किस्त के एक लाख हितग्राहियों के खातें में आने पर संबधित हितग्राही मकान की बैस एवं दिवारों का निर्माण कार्य करता है तब शासन द्वारा दूसरी किस्त में हितग्राही को एक लाख फिर मिलतें है जिस पर वह मकानपर आरसीसी छत का निर्माण करवाता है तब शासन द्वारा अंतिम एवं पूर्ण किस्त के रुपये पचास हजार हितग्राही को प्लास्टर , रंगरोंगन हेतु उपलब्ध होतीं हैं| लेकिन रतलाम जिले के नगर परिषद धामनोद के हितग्राहियों को दूसरी किस्त के रुपये एक लाख के बजाय केवल पचास हजार की किस्त खातों में डली है जिस से गरीब हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में दुविधा यह है कि अब रुपये पचास हजार में मकान पर छत का निर्माण केसे करें , 30 से 40 हजार तो टोटट मजदूरी ही हो जाती है अब सीमेंट , रेत, गिट्टी के अलावा सरिया के भाव आसमान छूने को हैं| जिससे हितग्राही दुविधा में है कि मकान पर छत का आरसीसी निर्माण करें या चद्दर की छत लगा लें क्यों की रुपये पचास हजार मकान पर चद्दर का बजट ही है
दो सप्ताह में बाकी पचास हजार की किस्त हितग्राहियों के खाते में डाल दी जाएगी : मुुुख्यनगर पालिका अधिकारी धामनोद
लक्ष्मीकांत शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी धामनोद ने जानकारी में बताया की दूसरी किस्त के 133 हितग्राही नगर में है और शासन से अभी 77 लाख रुपये आये है जिससे सभी हितग्राहियों के खाते में रुपये 50 -50 हजार की किस्त आई है हितग्राही निर्माण कार्य करें दो सप्ताह में इनके खातों में किस्त आ जाएगी |