रतलाम: जनसुनवाई में आवेदिका प्रीति चौहान को कलेक्टर ने तत्काल पात्रता पर्ची दिलवाई

  
Last Updated:  सितम्बर 28, 2021 " 06:14 अपराह्न"

रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा 57 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश जारी किए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, सीटी एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत तथा अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में रतलाम प्रताप नगर के समीप रहने वाली प्रीति चौहान ने आवेदन दिया कि उचित मूल्य दुकानदार द्वारा उसे राशन नहीं मिल पा रहा है क्योंकि दुकान की सूची में उसका नाम नहीं होना बताया जा रहा है। कलेक्टर ने वहां उपस्थित सहायक खाद्य अधिकारी उमेश पांडे से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि प्रीति चौहान को तत्काल पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई जाए ताकि उसे राशन मिल सके। जिला खाद्य विभाग द्वारा प्रीति को तत्काल पात्रता पर्ची उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार जनसुनवाई में सहायक राजस्व निरीक्षक गोविंद ओहरी ने सेवा पुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया जिस पर नगर पालिका अधिकारी नामली को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिवनगर नयागांव रतलाम के रामबाबू धाकड़ ने आवेदन दिया कि उसे रतलाम विकास प्राधिकरण की परशुराम विहार कॉलोनी में उसे आवंटित भूखंड की रजिस्ट्री करवा दी जाए तथा कब्जा दिलवाया जाए। प्लाट लॉटरी सिस्टम से उसे आवंटित हुआ है परंतु रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। आवेदन पर कलेक्टर द्वारा सिटी तहसीलदार को कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसी प्रकार आनंद विहार कॉलोनी सैलाना के अफजल पिता कयूम शाह ने आवेदन दिया कि तत्कालीन बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सैलाना के प्रबंधक द्वारा पद का दुरुपयोग कर बैंकिंग नियम के विपरीत कार्य करते हुए प्रार्थी से 64000 रूपए बीमा संबंधी प्राप्त करने के उपरांत बीमा नहीं किया तो राशि का गबन तथा प्रार्थी के माता-पिता का स्वर्गवास होने से बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिला। इस संबंध में धोखा घड़ी षड्यंत्र राशि हड़प करने के संबंध में उचित कार्रवाई हेतु आवेदन किया आवेदन पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा जारी किए गए।

जनसुनवाई में जय भारत नगर रतलाम की तबस्सुम शेख ने आवेदन दिया कि वह खाना बनाते समय गैस से जल गई थी उसका उपचार चल रहा है। पहले सर्जरी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में हुई, सर्जरी वाले स्थान पर स्किन प्रॉब्लम होने लगे हैं। इसके लिए उपचार कराया जाना है परंतु राशि नहीं है अतः आर्थिक सहायता दी जाए। आवेदन पर कलेक्टर द्वारा संबंधित डिप्टी कलेक्टर शाखा को निर्देश जारी किए। जनसुनवाई में आवेदन आया कि ग्राम करमदी स्थित रॉयल रेसिडेंसी कॉलोनी के सीवरेज का गंदा पानी सूरजमल जैन जलाशय में मिल रहा है जिससे जलाशय दूषित हो रहा है। आवेदन पत्र द्वारा नगर निगम की सफाई शाखा को आवश्यक कार्य के लिए निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार राजेंद्र पुरोहित निवासी कस्तूरबा नगर ने आवेदन दिया कि उनकी पुत्री के विवाह के लिए मैरिज गार्डन बुक कराया था बुकिंग के टाइम 50 हजार रूपए अग्रिम राशि के रूप में अदा किए थे जिसमें व्यवस्थापक द्वारा 20 हजार रूपए की रसीद असल रूप में तथा शेष 30 हजार रूपए की कच्ची रसीद प्रदान की गई थी परंतु कोरोना गाइड लाइन के कारण उक्त अवधि में उनकी पुत्री का विवाह निरस्त हो गया परंतु उनके द्वारा दी गई अग्रिम राशि मैरिज गार्डन व्यवस्थापक द्वारा लौटाई नहीं जा रही है। आवेदन पर एसडीएम शहर को कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। लक्ष्मी नगर हरमाला रोड निवासी अकरम मंसूरी द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर एसडीएम सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 393 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *