छोटू महाराज के चोले में से सीमा नंदगिरी निकली, पुलिस भी हैरान-
Last Updated: अक्टूबर 20, 2021 " 05:33 अपराह्न"
फर्जी छोटू महाराज के फर्जी आईपीएस बेटे ने कई लड़कियों का शोषण किया
इंदौर। मध्यप्रदेश में पिछले लगभग 5 साल से इंदौर और आसपास के लोग जिसे छोटू महाराज समझ कर जय जयकार किया करते थे। असल में वह छोटू महाराज एक महिला है जिसका नाम सीमा नंदगिरी है। पुलिस ने जब छोटू महाराज को गिरफ्तार किया तब पता चला कि साधु के चोले के अंदर कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला है। पुलिस का दावा है कि पिछले 5 साल में फर्जी छोटू महाराज ने दर्जनों लड़कियों के साथ ठगी की है और छोटू महाराज के फर्जी आईपीएस बेटे ने कई लड़कियों का शोषण किया है।
सीमा ने पति को छोड़कर आश्रम बना लिया था
इंदौर पुलिस ने बताया कि छोटू महाराज का असली नाम सीमा नंदगिरी (50) है। वह कई वर्षों पहले इंदौर के आंबेडकर नगर में रहती थी। उसकी शादी इंदौर-देवास के बीच शिप्रा गांव में हुई थी। उसका एक बेटा और बेटी हैं, जिनकी शादी उसने कर दी है। इसके बाद वह पति से अलग रहने लगी। 2016 में सुपर कॉरिडोर स्थित एक आश्रम में वह पुरुष जैसा हुलिया धारण कर लिया। वहां रहने वाले महाराज से दीक्षा ली तभी से छोटू महाराज के नाम से तंत्र-मंत्र के काम करने लगी। वह 5 सालों तक पुरुष के रूप में रही।
रवि सोलंकी को आश्रम में आईपीएस अफसर बताया जाता है
लाल घेरे में रवि सोलंकी उर्फ राजवीर
पुलिस ने बताया कि मंगेतर की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए रवि सोलंकी उर्फ राजवीर और छोटू महाराज उर्फ सीमा नंदगिरी मिलकर रैकेट चला रहे थे। आश्रम में राजवीर को आईपीएस अफसर बताया जाता था। आने वाली लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर प्रभावित किया जाता था और फिर वर्दी में राजवीर को आता जाता दिखाकर विश्वास जीत लिया जाता था।
BF तो दरिंदा निकला, दोस्तों से गैंगरेप करवाया, मालेगांव से किडनैप कर पुणे, दिल्ली और औरैया में रेप,