धामनोद के लिए खुशखबर, देर आए दुरूस्त आए, धामनोद में खेल मैदान का समतलीकरण का कार्य शुरु
Last Updated: जनवरी 30, 2020 " 02:55 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद। खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित दो हेक्टेयर भूमि पर खेल मैदान हेतु भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है,
जिस से खेल प्रेमीयों को कुछ दिनों में खेल गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त खेल मैदान मिलने की उम्मीद है।
देर आए दुरुस्त आए, लोक कहावत नगर परिषद धामनोद के लिए वर्तमान में बोली जा सकती हैं,
रतलाम जिले के धामनोद नगर में खेल मैदान हेतु पूर्व नगर परिषद के प्रतिवेदन पर तत्कालीन कलेक्टर बी चन्द्रशेखर बोरकर ने वर्ष 2016 में ,धामनोद में खेल मैदान हेतु धामनोद- सैलाना बायपास सहकारिता बहूद्देशीय केन्द्र के पास दो हेक्टेयर राजस्व भूमि नगर के खेल मैदान हेतु सशर्त आरक्षित की थी,
राजस्व अमले ने भी उक्त भूमि का सीमांकन कर नगर उक्त भूमि को नगर परिषद के हेंड ओवर की थी जिसके बाद भी लम्बे समय से उक्त भूमि की सुध नहीं ली जा रही थी
तत्कालीन कलेक्टर बी चंद्रशेखर बोरकर के आदेश अनुसार उक्त भूमि खेल मैदान से अंयत किसी भी उपयोग के लिए नहीं किया जा कर खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित कर पौधारोपण व तार फेंसिंग के निर्देश दिए थे,
खैर लम्बे समय बाद नगर परिषद ने खेल मैदान की आवस्यकता पर ध्यान दिया और उक्त भूमि को खेल मैदान में तबदील करने के लिए समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इनका कहना है
लक्ष्मीकांत शर्मा सीएमओ नगर परिषद धामनोद,
अभी खेल मैदान का समतलीकरण का कार्य चल रहा हैं,
तार फेंसिंग का कार्य करवाना है तथा बारिश में चारों ओर पौधारोपण किया जाना है।