दिल्लीः मोहल्ला क्लीनिक की दवा से तीन बच्चों की मौत , 16 बीमार , दिल्ली सरकार ने गठित की जांच कमेटी-

  
Last Updated:  दिसम्बर 21, 2021 " 10:51 पूर्वाह्न"

फाइल फोटो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवा देने से 16 बच्चे बीमार पड़ गए हैं, इनमें से तीन की मौत हो गई है। मामला संजीदा होने से दिल्ली सरकार ने कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाल दिया है।

वहीं, जांच के लिए चार सदस्यीय एक कमेटी का भी गठन किया है। इसके साथ दिल्ली सरकार ने तीनों डॉक्टरों के लाइसेंस निरस्त करने की अपील दिल्ली मेडिकल काउंसिल से की है।

इससे पहले बीते सात दिसंबर को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को एक चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवा देने की वजह से 16 बच्चे बीमार पड़ गए। इन्हें कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत भी हुई।
उक्त दवा चार वर्ष से कम के बच्चों को नहीं दी जाती
यह दवा चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं दी जाती है। महानिदेशक ने तत्काल इस दवा पर रोक लगाने और भंडारण से भी इसे हटाने की अपील की। उन्होंने यहां तक लिखा है कि ओमेगा फॉर्मास्युटिकल कंपनी की ओर से यह दवा डेक्सट्रोमेथार्फन बनाई जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) भी दिशा निर्देश जारी कर चुका है।

यह चिट्ठी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इसे लेकर दिल्ली सरकार पर विपक्षी दल भी आरोप लगाने लगे जिसके बाद देर शाम स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस में अहम जानकारी साझा की। इस बारे में सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस घटना में अब तक तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाला जा चुका है। साथ ही इन डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) से भी अपील की गई है।

दिल्ली सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए गठित की जांच कमेटी

दिल्ली सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। मुख्य जिला चिकित्सीय अधिकारी डॉ. गीता की निगरानी में यह कमेटी पूरी घटना की जांच करेगी और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। इस दवा को हटा लिया गया है। साथ ही सभी को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

 1,338 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *