Ratlam:सीएमएचओ डॉ. चंदेलकर ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सरवन का निरीक्षण किया

  
Last Updated:  नवम्बर 25, 2023 " 06:29 अपराह्न"

कायाकल्‍प अभियान मे दिसंबर को असिसमेंट किेया जाएगा

रतलाम। कायाकल्‍प अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों के उन्‍नयन हतु राज्‍य स्‍तरीय दल द्वारा केन्द्रों मे प्रदान की जा रही स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का गुणवत्‍ता के आधार पर असिसमेंट किया जाता है। रतलाम जिले के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र सरवन का कायाकल्‍प अभियान के अंतर्गत 5 दिसंबर को राज्‍य स्‍तरीय दल द्वारा असिसमेंट किया जाना है ।

इस क्रम में आज मुख्‍य चिकित्‍स एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर , डीपीएम डॉ. अजहर अली, एपिडेमियोलॉजिस्‍ट डॉ. गौरव बोरीवाल ने सरवन केंद्र का निरीक्षण कर आवश्‍यक निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. चंदेलकर ने केंद्र पर मौजूद डॉ. कि‍रण परमार, डॉ. रवीन्‍द्र डामोर, लब टेक्‍नीशियन सूरज सिंह को कायाकल्‍प अभियान की चैकलिस्‍ट अनुसार साफ सफाई व्‍यवस्‍था, प्रसव संबंधी प्रोटोकॉल आधारित व्‍यवस्‍था, हर्बल गार्डन बनाने, सोलर प्‍लांट ठीक कराने एवं मूल्‍यांकन में सफल रहने हतु सभी आवश्‍यक व्‍यवसथाऐं बनाने हेतु विस्‍तार से निर्देश दिए तथा व्‍यवस्‍थाओं को सुचारू बनाने हेतु कहा ।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 1,068 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *