Ratlam:प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सैलाना में पशु वध मांस विक्रय पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा: नप अध्यक्ष शुक्ला

  
Last Updated:  जनवरी 16, 2024 " 02:04 अपराह्न"

हिंदूवादी संगठनों ने ज्ञापन सौंपा-

sunil Parihar रतलाम/सैलाना। पूरे देश में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उत्सवपूर्ण माहौल है, सैलाना नगर में भी धार्मिक आयोजन हो रहें हैं। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला (लक्की) ने धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए नगर सैलाना के मांस व्यापारियों को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समय दिनांक आदेशानुसार नगर परिषद सैलाना के मांस व्यापारियों और ढाबा संचालकों को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को होने से सैलाना नगर में दिनांक 20, 21 एवं 22 जनवरी को मांस बेचना एवं परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित रखने का आदेश जारी किया है। उक्त अवधि में मांस की दुकान खुली हुई पाए जाने पर या ढाबो पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने पर कार्यवाही की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जनकारी दी है।

हिंदूवादी संगठनों ने ज्ञापन सौंपा-

भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पशु वध मांस विक्रय प्रतिबंधित रखने एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के पूर्व संगठन के कार्यकर्ता पुलिस थाना परिसर पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कही। पुलिस थाना सैलाना के उपस्थित अधिकारी रमेश चंद्र शार्श्वत द्वारा ज्ञापन देने आए लोगो से पूर्व सूचना की जानकारी चाही तो ज्ञापन देने आए लोगो ने बताया की एसडीएम को पूर्व में जानकारी नहीं दी है। तब उपस्थित थाना कर्मचारी ने ज्ञापन देने आए समूह को sdm कार्यालय जाने को कहा जिसके बाद संबंधित जनसमूह एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़ गया। पहले आदेश फिर ज्ञापन=भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान सैलाना नगरीय सीमा में पशु वध और मांस विक्रय प्रतिबंधित रहेगा के आदेश नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा पहले जारी किए गए, प्रतिबंध को लेकर ज्ञापन बाद में दीया गया इसको लेकर सैलाना में चर्चा का विषय रहा।

वहीं बता दे की मध्यप्रदेश शासन द्वारा दो दिन पूर्व ही समस्त कलेक्टर्स को आदेशित किया है कि दिनांक 22 जनवरी 2024 को शराब बिक्री पर प्रतिबंध एवं शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

दिनांक 22 जनवरी 2024 को शराब बिक्री पर प्रतिबंध एवं शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

 626 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *