Ratlam:रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव, सैलाना , धामनोद में महा भण्डारा का आयोजन

  
Last Updated:  जनवरी 21, 2024 " 09:04 अपराह्न"

एतिहासिक प्रभात फेरी, कार सेवकों का सम्मान, राम मय हुए नगर

रतलाम/सैलाना। अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश दुनिया में उत्साह बना है। अयोध्या में कल होने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम में पूरा देश राम मय है, जिले के नगरीय क्षेत्रों सैलाना और धामनोद में भी उत्सव मनाया जा रहा है। पूरे नगर प्रभु श्री राम की भक्ति में रमे हुए है। क्या बच्चे क्या बूढ़े महिलाएं नौजवान सभी पर राम भक्ति का रंग चढा है। अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से उत्साहित सैलाना और धामनोद नगर में भी सामाजिक संगठनों प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। नगर के लगभग सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर प्रभु श्री राम ध्वजा लहरा रही है।

धामनोद में एतिहासिक प्रभात फेरी-

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव चारों और है धामनोद नगर में प्रतिदिन प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में नागरिक रामधुन राम भजन गाते हुए प्रभात फेरी निकाल रहे हैं, जिससे माहौल भक्ति मय, राम मय हो कर आनंद मय है। 22 जनवरी को अयोध्या जी में होने वाले भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के महोत्सव के उपलक्ष्य में धामनोद नगर में श्रीराम मंदिर पर भगवान की महाआरती के पश्चात महा प्रसादी ( भण्डारा) का आयोजन किया जावेगा।

बच्चो ने राम रथ निकाला, कार सेवकों का हुआ सम्मान-

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोटस इंटरनेशनल स्कूल सैलाना,महाराजा इंद्रजीत सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग सैलाना के बच्चो ने नगर में भव्य श्रीराम रथ यात्रा निकाल कर नगर को भगवा रंग में रंग दिया । राम रथ यात्रा में राम रथ झांकियों के साथ नगर के अन्य स्कूलों के बच्चे भी शामिल रहे।

कार सेवकों का सम्मान, शोभायात्रा-

अयोध्या जी में प्रभु श्री राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सैलाना के कारसेवकों का लोटस स्कूल प्रबंधन द्वारा घंटाघर चौराहा और सैलानी के गणमान्य नागरिकों व्यापारियों द्वारा साफा और पुष्प हार से सम्मानित किया गया।

विशाल वाहन रेली,कल महा भंडारा नगर भोज-

युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह है कल होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पूर्व नगर के सामाजिक संगठनों ने वाहन रैली का आयोजन किया है जो की श्री रामनिवास मंदिर ओसियन परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी साथ ही 22 जनवरी को सैलाना नगर में महाप्रसादी (भण्डारा) का आयोजन रखा गया है जो कई श्री राम मंदिर तहसील कार्यालय के सामने होगा उक्त आयोजनों के लिए नगर में युवाओं की टोली घर-घर जाकर पीले चावल अक्षत भैठकर प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव उपलक्ष में होने वाले नगर भोज के लिए घर-घर जाकर आमंत्रित कर रही है।

प्रशासन अलर्ट-
कल होने वाले नगर आयोजन के लिए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दे रहा है। अधिकारियों द्वारा पूरे आयोजन पर नजर रखी जा रही है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 797 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *