Ratlam: 13 से 22 मार्च तक चलेगा भाजपा का बूथ विजय अभियान- प्रदीप उपाध्याय

  
Last Updated:  मार्च 13, 2024 " 06:23 अपराह्न"

रतलाम। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर पूरे जिलें मे 13 से 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान मे पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रवास करेगे। अभियान के तहत् प्रत्येक कार्यकर्ता 10 दिन तक प्रतिदिन 2 घंटे बूथ पर समय देगा, और प्रति बूथ 370 मत बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करेगा।

यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि बूथ विजय अभियान का लक्ष्य हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने का है। इसकें लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर क्षेंत्र वासियों से संवाद करेगे, और देश मे फिर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का आव्हान् करेगे। अभियान के साथ बूथ क्षेत्र के सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करके कमल, सेल्फी, दुपट्टे से स्वागत एवं भाजपा को लोगो को जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
श्री उपाध्याय ने बताया कि बूथ विजय अभियान में पन्ना प्रमुखों की बैठक, युवा, महिला, लाभार्थी संपर्क का कार्य भी होगा। बूथ क्षेत्र के मठ, मंदिर, आश्रम और धार्मिक स्थलों पर जाने के साथ धार्मिक आयोजनों में भागीदारी की जाएगी। इस दौरान दीवार लेखन, स्वच्छता अभियान और अन्य कार्य भी होंगे। आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा-उषा कार्यकर्ता, पटवारी रोजगार सहायक शिक्षक आदि से संपर्क कर फीडबैक लेने के साथ ग्रामों में किसानों की चौपाल और शहरों में व्यापारियों एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आव्हान भी किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी करने का आह्वान किया है।
जिला टोली का गठन-जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बूथ विजय अभियान के लिए जिला टोली का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह , सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आई.टी. विभाग जिला संयोजक नीलेश राव शामिल किए गए है। इसी प्रकार जिले के सभी 24 मंडलों मे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे मंडल टोलियों का गठन किया गया है।
अभियान को लेकर बैठक – बूथ विजय अभियान को लेकर जिला कार्यालय मे जिला टोली की बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, टोली सदस्य निर्मल कटारिया, नीलेश राव , करन वशिष्ठ, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
दीवार लेखन से शुरुआत- बूथ विजय अभियान की जिलें मे शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत् जिला टोली के सदस्यों ने दीवार लेखन की शुरुआत की इसमें एक बाद फिर से मोदी सरकार और अब की बार 400 पार के नारों के साथ कमल का फूल चित्रित किया। इस दौरान जिला प्रभारी श्री पांण्डेय, जिला अध्यक्ष उपाध्याय एवं जिला टोली के सदस्यगण के साथ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रबंधन कमेटी मे 2 सह प्रभारी मनोनीत

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रबंधन समिति मे न्यायिक प्रक्रिया एवं चुनाव आयोग से समन्वय कार्य हेतु 2 सहप्रभारी नियुक्ति किए गए है।
यह नियुक्ति लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भट्नागर ने जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अनुंशसा पर की है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने न्यायिक प्रक्रिया एवं चुनाव आयोग से समन्वय कार्य हेतु प्रभारी नितीन लोढ़ा रहेगे। उनके साथ कन्हैयालाल पाटीदार रतलाम एवं पंकज राठौर सैलाना, सहप्रभारी नियुक्त किये गए है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 646 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *