Rajasthan: उदयपुर में तनाव के बाद स्कूल, इंटरनेट बंद, भीड़ ने की आगजनी
Last Updated: अगस्त 17, 2024 " 01:30 अपराह्न"
राजस्थान। राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में सूरजपोल थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में स्कूली छात्रों में चाकूबाजी के बाद भड़की हिंसा को काबू करने के लिए पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रात 10 बजे से इंटरनेट बंद है, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है।
लोग घरों में कैद हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में उदयपुर (Udaipur) ‘X’ पर टॉप ट्रेंड कर रहा है, कन्हैया लाल टेलर की हत्या के दो साल बाद उदयपुर में हुई इस घटना से लोगों में गुस्सा है और वे दोषी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं इस पूरे मामले में सीएम भजनलाल शर्मा खुद नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं, इस बीच पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसकी जानकारी सूत्रों के जरिए एनडीटीवी के हाथ लगी है।
स्कूटी में छिपाया था चाकू
मिली जानकारी अनुसार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले जिन दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, वे 10वीं कक्षा के स्टूडेंट हैं, दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं और उनकी उम्र 15 साल के आसपास है, पहले कभी उनकी कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन पिछले 4-5 दिनों से ही दोनों छात्रों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर इंस्टाग्राम पर भी उनका झगड़ा हुआ था। यही विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने चाकू से हमला करने का प्लान बना लिया, तीन दिन की प्लानिंग के बाद वो अपने टू-व्हीलर में चाकू छिपाकर स्कूल पहुंचा, जब लंच हुआ तो बच्चे स्कूल से बाहर आ गए इसी मौके पर छात्र ने स्कूटी में छिपाए गए चाकू को निकाल लिया और स्कूल से करीब 50 मीटर दूर दूसरे छात्र की जांघ में घोप दिया।
जानकारी के अनुसार, छात्र की जांघ पर उसने चाकू से 3-4 वार किए, जिस कारण बहुत खून बहने लगा। बच्चे ने जख्मी हालत में स्कूल की तरफ भागना शुरू किया तभी वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ बाहर आए और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लोगों को अपनी तरह आता देख हमलावर छात्र मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
Ad
अस्पताल में किया गया ऑपरेशन
घटना में घायल छात्र को एमबी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया, इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है ,लेकिन देर रात उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया डॉक्टर्स ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है इस घटना की जानकारी हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता को मिलते ही लोगों की भारी भीड़ एमबी अस्पताल पहुंच गई और वहां नारेबाजी करने लगी, इस घटना के विरोध में उन्होंने बाजार बंद करवा दिया मॉल में पथराव किया गया कुछ गाड़ियों को फूंक दिया जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में किया।
छात्र को किया डिटेन, पिता गिरफ्तार
उदयपुर (Udaipur) के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जाएगी, हमला कर फरार हुए नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है पोसवाल ने कहा, ‘मैं अपील करना चाहता हूं कि लोग किसी अफवाह पर ध्यान न दें ऐसे समय में माहौल खराब करने की कोशिश की जा सकती है, ऐसे में हम सबको सावधान रहने की जरूरत है,’ वहीं, एएसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि शहर में करीब 15 थानों का जाब्ता लगाया गया है, जयपुर से एडिशनल फोर्स बुलाई गई है, सभी पुलिस अधिकारी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
जिला कलेक्ट्रेट में हाई लेवल मीटिंग जिला कलेक्ट्रेट में हाई लेवल मीटिंग हुई संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, एसपी, राज्यसभा सांसद सहित उदयपुर के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे शहर में बिगड़े हालात को लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास जारी है।