धामनोद में पाटीदार समाज द्वारा पंचकुण्डात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर निकाली गई गंगाजल कलशयात्रा का भव्य स्वागत

  
Last Updated:  मई 14, 2026 " 04:54 अपराह्न"

रतलाम (स्पष्ट खबर)।सकल पंच पाटीदार समाज धामनोद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित पंचदिवसीय पंचकुण्डात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन 10 मई से 14 मई 2026 तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।

यज्ञाचार्य पंडित अक्षय जी शास्त्री के आचार्यत्व में पाटीदार समाज की बड़ी धर्मशाला में यह धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक सम्पन्न हुआ। ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ आयोजित इस महायज्ञ में क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना हेतु विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया।

आज पूर्णाहुति के पावन अवसर पर धामनोद में भव्य गंगाजल कलशयात्रा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस कलशयात्रा का धामनोद नगर परिषद और हिन्दू संगठन द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया।

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाकर एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल सभी भक्तजनों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के समस्त कार्यकर्ता भाई तथा नगर के समस्त हिन्दू समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कलशयात्रा के दौरान पूरा नगर धर्ममय वातावरण से गुंजायमान रहा एवं जयकारों से गूंज उठा।

 232 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *