IND vs AUS: टीम इंडिया ने पर्थ किया फतेह, पर्थ टेस्ट में 295 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया, 136 साल का रिकॉर्ड टूटा

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2024 " 08:44 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली। पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार की कहानी लिख दी गई है, टीम इंडिया ने सबकी उम्मीदों से परे जाते हुए पर्थ में ये कमाल किया है, ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत ने सूद समेत अपना बदला भी ले लिया।

पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया जो कि ऑस्ट्रेलिया में उसकी सबसे बड़ी जीत है . पर्थ में 5 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था, जिसे जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये बदले वाली बात क्या है? इसके तार पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम पर खेले पिछले मैच से जुड़े हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑप्टस स्टेडियम पर पिछला मैच साल 2018 में खेला गया था, जो कि इस मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट था. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उस टेस्ट मैच में 146 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

6 साल बाद पर्थ के उसी ऑप्टस स्टेडियम भारत और ऑस्ट्रेलिया फिर से आमने-सामने थे. इस बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली टक्कर में खुद को मिली हार के करीब दोगुने अंतर से हराया और ऑस्ट्रेलिया में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत की स्क्रिप्ट भी लिखी, इतना ही नहीं वो पहली ऐसी टीम भी बनी जिसने पर्थ स्टेडियम में उसे हराया है।

यशस्वी जायसवाल ने खेली 161 रन की रिकार्ड पारी

पर्थ टेस्ट में खेल का लेखा-जोखा-

पर्थ टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पहली पारी 150 रन से आगे नहीं बढ़ी, जवाब में बुमराह ने भी 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 104 रन पर ही लुढ़का दिया, इस तरह पहली पारी में भारत को 46 रन की बढ़त मिली, उसके बाद दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों के दम पर 6 विकेट पर 487 रन बनाए और पारी घोषित की, यशस्वी ने 161 रन बनाए जबकि विराट 100 रन बनाकर नाबाद रहे।

विराट ने जमाया सैंकड़ा

136 साल का रिकॉर्ड टूटा, ऑस्ट्रेलिया हारा-

अब ऑस्ट्रेलिया के सामने पर्थ टेस्ट में 534 रन का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने टॉप के अपने 4 विकेट सिर्फ 29 रन पर गंवा दिए, नतीजा ये हुआ कि इससे 136 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया, इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टॉप के 4 बल्लेबाज साल 1888 में मैनचेस्टर में खेले टेस्ट में 38 रन पर आउट हुए थे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 89 रन ट्रेविस हेड ने बनाए, उनके अलावा मिचेल मार्श ने 47 रन की पारी खेली, मगर ये उस पहाड़ जैसे स्कोर की चढ़ाई करने के लिए काफी नहीं रहे जो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने सेट किए थे, भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सिर्फ 238 रन बनाए भारत की ओर से बुमराह ने 8 विकेट लिए, सिराज ने 5 विकेट झटके जबकि राणा ने 4 विकेट लिए।

 432 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *