भोपाल में स्टार रेटिंग के लिए टीम आ गई, स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू

  
Last Updated:  जनवरी 18, 2020 " 11:23 पूर्वाह्न"

भोपाल। शहर में स्वच्छता की स्टार रेटिंग का सर्वे शुरू हो गया है। पिछले सर्वे में केवल दो स्टार लेने वाले भोपाल ने इस बार सेवन स्टार का दावा किया है। इसके लिए जरूरी है कि शहर में न सीवेज खुले में बह रहा हो और न कहीं कचरे के ढेर लगे हों। स्टार रेटिंग की टीम हर वार्ड में 5 जगहों पर यानि पूरे शहर के 425 स्थानों पर दौरा करेगी। साफ-सफाई की स्थिति देखेगी और 4250 लोगों से शहर की सफाई के बारे में सवाल पूछेगी।

सर्वे टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार शाम भोपाल आ गए, शेष शनिवार तक भोपाल आ जाएंगे। नगर निगम अफसरों को टीम के आने की भनक तब लगी जब एक काली गाड़ी में कुछ लोग चार इमली और उसके बाद शिवाजी नगर में जीआईएस लोकेशन आदि के टूल लेकर लोगों से बातचीत करते हुए नजर आए।

चार इमली स्थित पानी की टंकी पर जाकर भी उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों से चर्चा की। निगम सूत्रों के अनुसार मुख्य रूप से स्टार रेटिंग का सर्वे शनिवार को सुबह से शुरू होगा।

भोपाल नगर निगम द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर टीम को दिल्ली से अलग-अलग लोकेशन पर भेजा जाएगा। 15 लोग अलग-अलग स्थानों पर जाएंगे और वहां के फोटो खिंचने के साथ लोगों से बातचीत भी करेंगे। सफाई की स्थिति पर सवाल पूछने के साथ टीम आम लोगों से यह भी पूछेगी कि क्या उन्हें पता है कि उनका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग ले रहा है? क्या उन्हें शहर का ओडीएफ और जीएफसी स्टेटस पता है?

रैंकिंग तय करेंगे सर्वे टीम व्दारा दिए गए नंबर

स्टार रेटिंग के इस सर्वे के बीच में ही कभी भी जनरल ऑब्जरवेशन वाले मुख्य सर्वे की टीम भी आ जाएगी। यह भी करीब एक सप्ताह रहेगी। जनरल ऑब्जरवेशन वाली टीम अलग-अलग मापदंडों पर नंबर देगी और यह नंबर रैंकिंग तय करेंगे।

स्टार रेटिंग के लिए आई टीम हर वार्ड में 5 स्थानों का निरीक्षण करेगी। और हर जगह पर दस लोगों से साफ-सफाई की स्थिति को लेकर जानकारी लेने
सवाल पूछेगी।

संयुक्त संचालक व्दारा निरीक्षण

रतलाम /धामनोद।बड़े शहरों के अलावा नगरीय प्रसाशन विभाग के अधिकारी छोटे शहरों को भी स्वच्छता में स्टार रेटिंग दिलाने को लेकर दौरे कर रहे हैं।
जिसके अंतर्गत शनिवार को
एस.के.रेवाल संयुक्त संचालक नगरीय प्रसाशन एंव विकास उज्जैन संभाग व्दारा शनिवार को रतलाम जिले में धामनोद नगर परिषद का दौरा किया जहां
स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अन्तर्गत नगर परिषद धामनोद द्वारा सर्वेक्षण हेतु की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी लेने हेतु नगर भ्रमण कर, नागरिकों से चर्चा कर स्वच्छता संबंधित जानकारी ली गई।
श्री रेवाल द्वारा नगर के मुख्य चौराहों, बस स्टेण्ड, टंकी चैराहा, आजाद चौक, पटेल चौराहे पर नगर परिषद द्वारा करवाये जा रहे कार्यों के संबंध में नागरिकों से चर्चा की गई तथा चर्चा में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीला एवं सूखा कचरा का पृथकीकरण, स्वच्छ सर्वेक्षण के 07 सवालों के संबंध में आप नगर परिषद को कितने अंक देना चाहेंगे- के संबंध में जानकारी ली गई।
नगर भ्रमण के दौरान श्री रेवाल द्वारा निकाय की ‘’नेकी की दीवार’’ तथा जैविक खाद विक्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
साथ ही कार्यालय में सफाई कार्य में लगे कर्मियों से चर्चा के साथ नगर में चल रहे मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, विशेष निधि से करवाये गये कार्यों तथा सीएम हेल्पलाइन के संबंध में समीक्षा की गई तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को स्वच्छता संबंधित नागरिकों को एप डाउनलोड करवाकर फीडबेक की कार्यवाही में प्रगति लाने तथा सड़कों पर रखी निर्माण सामग्री तत्काल हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 6,037 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *