Ratlam:धामनोद में श्री शतचण्डी महायज्ञ की संध्या महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरुवार को पुर्णाहुती, विशाल कलश शोभायात्रा एवं महा प्रसादी का आयोजन
Last Updated: जून 19, 2024 " 07:51 अपराह्न"
1111 कलश, 06 दर्जन ढोल ताशे, 05 बैंड़, डीजे बढ़ाएंगे शौभायात्रा की शौभा, स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह होगी हजारों किलों पुष्पों की वर्षा धर्ममय होगा धामनोद
Ratlam: जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर रतलाम बांसवाड़ा रोड़ धामनोद नगर में दिनांक 14 जून 2024 से 20 जून 2024 तक आयोजित सप्त दिवसीय सप्त कुण्डात्मक श्री शतचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति 20 जून गुरुवार को भव्य धार्मिक आयोजन के साथ पूर्ण होगा।
धामनोद नगर में एतिहासिक श्री कालिका माता मंदिर परिसर में लगभग 40 वर्षों से श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन सकल पंच धामनोद द्वारा आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष श्री शतचण्डी महायज्ञ 14 जून 2024 से 20 जून 2024 तक आयोजित हैं।
श्री शतचण्डी महायज्ञ की संध्या आरती में प्रतिदिन भक्ति का सैलाब उमड़ा है। प्रतिदिन संध्या आरती में नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती में पहुंच कर इस महाआयोजन का शाक्षी बने हैं ।
विशाल कलश शोभायात्रा व महाप्रसादी (भण्डारा)
गुरुवार को शतचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में स्थानीय गंगा माता की बावड़ी से एक विशाल कलश यात्रा निकलेगी जिसमें लगभग 1100 माताएं बहनें अपने सिर पर कलश उठा कर शौभायात्रा में शामिल होंगी, शौभायात्रा में यज्ञ नारायण भगवान की पालकी यजमान अपने सिर पर उठाकर भक्ति से सराबोर होकर नाचते झूमते संग चलेंगे, वहीं यज्ञाचार्य एवं सहयोगी पं देवता झांकी में सवार होंगे। इस विशाल शौभायात्रा में करीब 06 दर्जन ढोल ताशे, पांच बैंड़, डीजे साउण्ड शौभायात्रा की शौभा बढ़ाएंगे। जब एक विशाल एवं एतिहासिक शौभायात्रा नगर में चल समारोह के रूप में निकलेगी तो पूरा नगर धर्ममय होगा, इस भव्य आयोजन के लिए नगरवासियों, धार्मिक, सामाजिक संगठनों संस्थाओं ने भी ज़ोरदार स्वागत की तैयारियां एक दिन पूर्व से कर रखी है, जब शौभायात्रा लाव लश्कर से गंगा माता की बावड़ी से आजाद चौक, पटेल चौराहा, पीपली चौराहा, गांधी चौक, होते हुए सैलाना रोड़ से श्री महा कालिका माता मंदिर परिसर पहुंचेगी इस दौरान नगर में हजारों किलों पुष्प से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। यज्ञशाला पर पुर्णाहुति एवं महाआरती के पश्चात सायं तीन बजे से महा प्रसादी (भण्डारा) का आयोजन होगा। श्री शतचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में होने जा रहे महा आयोजन के शाक्षी बनने के लिए नगरवासियों सहित दूरदराज़ एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन लाभ , महाआरती एवं महा प्रसादी लाभ हेतु पहुंचेंगे।
इस भव्य आयोजन को देखते हुए मेला व्यापारियों ने अपनी दुकानें लगाई है जहां नागरिकों के घरेलू उपयोग साज़ों सामान के साथ ही खान-पान एवं बच्चों के मंनोरंजन खिलोने झुलें लगें हैं। इस महा आयोजन के शाक्षी बनकर आयोजन को सफल बनाने एवं धर्मलाभ लेने के लिए सकल पंच धामनोद द्वारा नगर सहित आस पास एवं दुरदराज क्षेत्र के सभी माता के भक्तों से अपील की है।