रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचे नागरिकों का ज्ञापन रतलाम शहर एसडीएम अनिल भाना ने लिया-

Ratlam: बिजली, सड़क, पानी मुख्य एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को पार्षदों ने नागरिकों के साथ कार्यालय नगर परिषद धामनोद का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया, नागरिकों ने ढोल बजा कर जवाबदारों को जगाने का प्रयास किया, वहीं करीब तीन घंटे चलें धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
अपने कामकाज के तरीकों और भ्रष्टाचार को लेकर विरोध झेल रही रतलाम जिले में नगर परिषद धामनोद के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर के वार्डों में मूलभूत सुविधाएं ध्वंस है, नागरिकों और वार्ड पार्षद द्वारा बार-बार आवेदन निवेदन करने के बाद भी जवाबदार कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहें हैं। नागरिकों द्वारा सोमवार को नगर में ढोल एवं थाली बजाकर नगर परिषद कार्यालय परिसर पहुंचे और मोन धरना दिया।
बता दें कि वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं नागरिकों द्वारा मार्च 2024 एवं 06 दिसंबर 2024 को सीएमओ नगर परिषद के नाम आवेदन पत्र देकर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई थी। लेकिन नगर परिषद के जवाबदार अधिकारी द्वारा ना इस विषय में कोई कार्य किया गया और नहीं पत्र का जवाब दिया। जिससे वार्ड पार्षद मोहनलाल अमलियार एवं नागरिकों का सब्र का बांध टूटा और बढ़ी तादाद में नगर परिषद कार्यालय परिसर पर धरना दे दिया। पार्षद एवं वार्ड क्रमांक 15 भल्याबीड़ निवासियों की जायज़ मांग और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मुकेश चौधरी ने भी समर्थन कर अपने साथियों सहित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। सुचना मिलने पर पुलिस थाना सैलाना से थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे पार्षदों एवं नागरिकों से चर्चा की उसके बाद नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जवाबदारों से चर्चा की यहां नागरिकों ने बताया कि पीछले 14 -15 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है।
सीएमओ की गैरमौजूदगी में कलेक्ट्रेट पहुंचे नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन-
पूर्व निर्धारित ज्ञापन सोमवार को नगर परिषद सीएमओ को सौंपा जाना था, लेकिन नगर परिषद कार्यालय पर सीएमओ पूजा गोयल की अनुपस्थिति में नागरिकों ने तीन घंटे धरना दिया, धरना प्रदर्शन की सुचना पर नप उपाध्यक्ष ठा. लोकेंद्रसिंह सिसोदिया ने पहुंच कर नागरिकों को समझने का असफल प्रयास किया। लगभग एक घंटा बाद नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा डिंडोर परिषद कार्यालय पहुंचीं और उपाध्यक्ष और उपस्थित कार्यालय कर्मचारी एवं राजस्व पटवारी राजेश माना से चर्चा की पस्चात सांय 04 बजे धरना प्रदर्शन कर रहे नागरिकों से चर्चा की लेकिन चर्चा के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बात नहीं बनी वहीं नगर परिषद सीएमओ की अनुपस्थिति में नगर परिषद के लक्ष्मीकांत शर्मा ने ज्ञापन मांगा लेकिन इनको ज्ञापन देने से मना कर नगर परिषद मुरादाबाद के नारे लगाते हुए सांय को पार्षद और नागरिक धामनोद से रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां पर इनके द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन रतलाम शहर एसडीएम अनिल भाना को सौंपा।
ज्ञापन के दौरान वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद मोहनलाल अमलियार, पार्षद मुकेश चौधरी, जीतू निनामा, प्रभुलाल निनामा, मनोहर मालीवाड़ , खातू अमलियार, पन्नालाल, कैलाश मावी, हिरालाल, प्रकाश,मदन, जितेन्द्र मुनिया, भुरालाल, सुरेश कटारा, गोपाल, रूपचंद्र, लक्की शिव मुनिया, नरेन्द्र राव, मुकेश पाटीदार, जुझार निनामा सहित आदि लोग उपस्थित थे।
नागरिकों की यह है मांग-
1.धामनोद के वार्ड नं 15 में सड़क, नाली, सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं जो की तत्काल सुधारी जावें।
2 . वार्ड में शुद्ध पेयजल का अभाव है, वार्ड में पेयजल टंकी का निर्माण किया जावे, घरों में नल लगाये जावें।
3 . वार्ड क्रमांक 15 का नगर धामनोद से कोई सीधा संपर्क ही नहीं है इस बाबत वार्ड 15 भल्याबीड़ से धामनोद तक सीधा संपर्क स्थापित हेतू सड़क मार्ग बनाया जावे।
4 . वार्ड में प्रकाश हेतू सड़क बत्ती लगाई जावें।
5 . वार्ड में कायाकल्प अभियान अंतर्गत बने अधूरे और घटिया सड़क में दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कर उक्त सड़क पूरी गुणवत्ता के साथ पूरी बनाई जावें।
6 . वार्ड में शमशान बुरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो कर आवागमन के लिए मार्ग ही नहीं है जिस कारण बहुत परेशानी होती है उक्त शमशान तक आने जाने के लिए उपयुक्त मार्ग निर्माण किया जाकर शमशान में उचित निर्णय कराया जावें।
7 . वार्ड में माध्यमिक विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है जिसका पुनरुद्धार के साथ ही स्कूल पहुंच मार्ग नहीं है, उक्त मार्ग के लिए सड़क निर्माण और बच्चों के लिए पेयजल व्यवस्था की जावें।

1,535 total views




















