Ratlam: युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

  
Last Updated:  जनवरी 11, 2025 " 07:11 अपराह्न"

युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

रतलाम। स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को रतलाम जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी विद्यालयों, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों आदि स्थानों पर होगा। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जिला स्तरीय आयोजन रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को प्रातः 9.00 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण एवं सूर्य नमस्कार हेतु पंक्तिबद्ध होंगे। प्रातः 9.20 बजे मुख्य अतिथि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा। प्रातः 9.28 बजे मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियों प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी के केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

 546 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *