विश्व के 108 देशों में 9 अप्रैल को एक साथ मनेगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

  
Last Updated:  मार्च 9, 2025 " 07:00 अपराह्न"

विश्व के 108 देशों में 9 अप्रैल को एक साथ मनेगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस


जीतो चेप्टर रतलाम की बैठक में विचार विमर्श हेतु जुटे 14 श्रीसंघ

Ratlam: विश्व में आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर जीतो चेप्टर क्लब ने रंगोली में विचार विमर्श किया। बैठक में जीतो के पदाधिकारियों के साथ सभी 14 श्रीसंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने पर विचार विमर्श किया। उक्त आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम की रूप रेखा विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के कनवेनर मुकेश जैन ने रखते हुए बताया कि विश्व में आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार मंत्र दिवस मनाने का बीड़ा जीतो ने उठाया है। यह आयोजन पूरे विश्व के 108 देशों में होगा। हर शहर, गांव, कस्बे में यह आयोजन होगा। पूरे विश्व में सुबह 8 बजे से 9 बजकर 36 मिनट तक कार्यक्रम एक साथ चलेगा। इसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दस मिनट का सीधा प्रसारण का प्रयास चल रहा है। रतलाम में छोटू भाई की बगीची में आयोजन होगा। पंजीयन लिंक और बार कोड के माध्यम से भी किया जा सकता है। इसमें अजैन लोगों को भी जोड़ना है। प्रतिवर्ष इसे 9 अप्रैल को मनाया जाएगा।
श्री जैन ने 9 अप्रैल का महत्व भी बताया। यह पूर्ण संख्या है, जैन धर्म में इस संख्या को शुभ माना जाता है। यह जैन दर्शन के 9 मूल सिद्धांतों जिन्हे 9 तत्व कहा जाता है, उसका प्रतिनिधित्व करता है। इसे जैन दर्शन का आधार भी माना जाता है। इसके माध्यम से नवकार की महिमा पूरे विश्व को पता चलेगी। यह शाश्वत मंत्र है। सभी पापों को खत्म करने वाला व सभी का कल्याण करने वाला मंत्र है। हर शहर, गांव में यह आयोजन बिना जीतो के भी होगा। इसके प्रचार प्रसार के लिए रथ पूरे शहर में घूमेगा। हम अपनी आत्मा का उत्थान करें इसके लिए इसमें समय लगाना है। 9 अप्रैल पूरे विश्व में नवकार दिवस के रूप में जाए यही उद्देश्य है।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के को-कनवेनर संस्था के निर्मल लुनिया ने कहा कि जैन दर्शन सर्वव्यापी दर्शन है। उसी के अंतर्गत विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है। नवकार मंत्र में भी 9 पद है। उन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जीतो ने यह बीड़ा उठाया है। पूरे देश में रतलाम का नाम है। उसका संदेश जाना चाहिए। प्रचार प्रसार का माध्यम वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है। इसी लिए जीतो ने पोस्टर का विमोचन किया है। इसमें सर्व समाज से जुड़े इनफ्लुर्जस को जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण चेयरमैन अनिल कटारिया ने देते हुए कहा कि जीतो में कई सारे कार्य चल रहे है, जैसे कि शिक्षा, धर्म, चिकित्सा, खेल, व्यवसाय आदि। 9 अप्रैल को कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित हो इसके लिए सभी धर्म के लोगों को साथ लाए। कार्यक्रम में संस्था के फाउंडर चेयरमैन इंदरमल जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हर घर पर झंडे लगना चाहिए और इसका प्रचार प्रसार व्यापक रूप से होना चाहिए, जिससे हर व्यक्ति तक सूचना पहुंच सके। आवश्यकता होने पर हर संभव मदद भी करने की बात कही।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस आयोजन समिति के को-कनवेनर महेंद्र बोथरा ने सभी संघों से अधिक से अधिक लोगों के पंजीयन कराकर सहभागिता कराने की बात कही। बैठक में उपस्थित समस्त संघ द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जयंत जैन ने किया जबकि आभार चीफ सेक्रेटरी अशोक बरमेचा ने माना। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया।

 643 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *