Ratlam:प्रो. अज़हर हाशमी जी का निधन प्रदेश और रतलाम की अपूरणीय क्षति

  
Last Updated:  जून 10, 2025 " 10:01 अपराह्न"


Ratlam:
 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम के प्रसिद्ध चिंतक, लेखक, कवि, ज्योतिषि और साहित्यकार प्रोफेसर अज़हर हाशमी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री काश्यप ने कहा कि साहित्य मनीषी, हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार, मालवा के गौरव, गीतों के राजकुमार प्रो. अज़हर हाशमी जी के अवसान के साथ साहित्य जगत के एक युग का अंत हो गया। हाशमी जी से रतलाम की पहचान थी। वे गहन अध्येता, लेखक, चिंतक और रचनाकार तो थे ही, एक सहज, सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भी थे। उनकी रचनाओं को पूरे देश ने सम्मान प्रदान किया। कवि सम्मेलनों के सफल संचालन से लेकर कई पीढ़ियों के रचनाकारों के साथ कविता पाठ का गौरव उन्हें हासिल था। हर धर्म के नीति सिद्धांत उनकी ज़ुबान पर थे । प्रोफेसर हाशमी का निधन रतलाम ही नहीं मध्यप्रदेश की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

 635 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *