Ratlam: जनसुनवाई में 95 आवेदन पर हुई सुनवाई

  
Last Updated:  जून 17, 2025 " 07:56 अपराह्न"

Ratlam: कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 95 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में बालचन्द डामर रिटायर्ड सहायक शिक्षक निवासी ग्राम भण्डारिया तह. बाजना जिला रतलाम ने आवेदन दिया कि आ.जा.क.विभाग में सहायक शिक्षक के पद से 30 अप्रैल 2021 को प्रा. वि. भोजपुरा संकुल शा. बालक उ.मा.वि. बाजना जिला रतलाम से रिटायर्ड होने के उपरांत तृतीय क्रमोन्ती का लाभ अभी तक प्रदान नही किया गया है विभाग बार-बार चक्कर कटवा रहा है, कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

जनसुनवाई में भूरी बाई पति विजल निवासी मोर्टुका रावटी रतलाम ने आवेदन दिया कि उसकी 15 बीघा कृषि भूमि पर चचेरे भाईयों ने जबरन कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी देते है, तहसील कार्यालय में कई बार सीमांकन का आवेदन दिया परंतु कार्यवाही नही हो रही है, तहसीलदार रावटी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आवेदक रकमा पिता देवार निवासी सेरा जिला रतलाम ने आवेदन दिया कि उसकी दो बेटियां नानी और अनीता को 6 जून को शांति पिता मंगुलाल दोडियार ने अगवा कर लिया है, थाने में रिपोर्ट भी करवाई लेकिन अभी तक पता नही चल पाया है, कार्यवाही हेतु एसपी रतलाम को निर्देश दिए। आवेदक कांति पिता मांगू डोडियार निवासी ग्राम ठिकिरिया तहसील बाजना जिला रतलाम की पुत्री सुभाष पर 1 माह पहले जंगली जानवर लोमड़ी ने हमला किया था जिस कारण उसे बहुत गहरी चोट आई है, हालत बहुत खराब है, उपचार हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया, संबंधित अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। आवदेक शकील खान पिता अयुब खान निवासी महावीर नगर रतलाम ने आवेदन दिया कि उसकी कृषि भूमि जो कि ग्राम सुराखेडी जिला रतलाम में स्थित है, भूमि के सीमांकन हेतु 6 मई 2024 को आवेदन किया गया था किन्तु निराकरण नहीं हुआ, 19 फरवरी 2025 को पुनः आवेदन किया गया किन्तु आज तक सीमांकन नही किया गया, पटवारी से इस संबंध में चर्चा की तो संतोषप्रद जवाब नही दिया जा रहा है, सीमांकन नही हाने के कारण भूमि पर आसपास के लोगो ने अतिक्रमण कर लिया है, एडीएम ने तहसीलदार शहर रतलाम को कार्यवाही के निर्देश दिए।

 637 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *