Ratlam:4 जुलाई 2025 तक होगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए ऑनलाईन आवेदन,कार्यकर्ता के 39 और सहायिका के 508 पद रिक्त है

  
Last Updated:  जून 22, 2025 " 07:27 अपराह्न"

4 जुलाई 2025 तक होगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए ऑनलाईन आवेदन

Ratlam: जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रतलाम द्वारा बताया गया कि जिले अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आनलाइन पोर्टल iksVZy URL (https://chyan.mponline.gov.in) के माध्यम से 4 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए जा रहे है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकंडरी (12वीं पास) है। उम्र 18 से 35 वर्ष होना जरूरी है। नियुक्ति के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगें। विभाग के अनुसार सभी ब्लाकों में कार्यकर्ता के 39 और सहायिका के 508 पद रिक्त है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ब्लाक के परियोजना अधिकारी, कार्यालय महिला एवं बाल विकास कार्यालय/जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला-रतलाम में संपर्क किया जा सकता है।

 920 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *