स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: अधिकारियों ने सैलाना नगर में निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की

  
Last Updated:  अप्रैल 11, 2026 " 05:41 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना(स्पष्ट ख़बर)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत जिले के नगरीय निकायों में निरीक्षण किया जा रहा है। उपसंचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय हिंमाशु भट्ट (नोडल अधिकारी) एवं पीओ डूडा अरुण पाठक ने सैलाना नगर परिषद का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों और ट्रेंचिंग ग्राउंड की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। कई स्थानों पर पाई गई कमियों को लेकर अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नगर परिषद के सीएमओ मनोज कुमार शर्मा को व्यवस्था सुधारने, नियमित मॉनिटरिंग करने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने परिषद परिसर में नगर की ऐतिहासिक धरोहरों के तैयार किए गए डेमो को दिखाए, जिनकी अधिकारियों ने सराहना की और इसे शहर की पहचान से जोड़ने का प्रयास बताया।
निरीक्षण में स्वच्छता शाखा प्रभारी धन्नालाल परमार, दरोगा दीपक गोयर, महेश तंवर, हरिओम सिसोदिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के लिए सैलाना में स्वच्छता को लेकर अब सख्ती बढ़ेगी और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।

 267 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *