रतलाम/ जनसुनवाई में पटवारियों के विरुद्ध शिकायतें, कलेक्टर ने जारी किए नोटिस

  
Last Updated:  मई 5, 2026 " 08:11 अपराह्न"

Ratlam : कलेक्टर ने अधिक समय से लंबित आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

रतलाम(स्पष्ट खबर)। शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। आज 20  लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई में पटवारियों के विरुद्ध शिकायतें, कलेक्टर ने जारी किए नोटिस

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा की गई अधिक समय से लंबित आवेदनों की सुनवाई में जिले के दो पटवारियों के विरुद्ध शिकायतें प्राप्त हुई । प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

तहसील पिपलौदा के ग्राम पंचेवा में पदस्थ पटवारी नारायण मोयल के विरुद्ध शासकीय कार्यों में लापरवाही, आवेदक से अभद्र व्यवहार, शिकायतों के बावजूद कार्य में सुधार नहीं करने, गरीब नागरिकों के साथ भेदभाव एवं धमकी देने, शिकायत के निराकरण में विलंब एवं कार्य में रुचि नहीं लेने पर पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तहसील रतलाम शहर के ग्राम उसरगार में पदस्थ पटवारी संगीता वर्मा द्वारा शासकीय चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण को समय पर नहीं रोका गया तथा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण होने पर भी कार्यवाही नहीं  किये जाने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।

 270 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *