रतलाम/ सैलाना में नीम का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला; एक घायल, खुदाई पर उठे सवाल

  
Last Updated:  जून 1, 2026 " 03:06 अपराह्न"

Ratlam: सैलाना में नीम का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला; एक घायल, खुदाई पर उठे सवाल

सुनील सिंह परिहार
रतलाम/सैलाना ।
सैलाना नगर के मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर परिषद अध्यक्ष के निवास के पास एक हरा-भरा नीम का पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। हादसे में सैलाना निवासी अरुण पिता राजेश राठौर घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत रतलाम ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास नगर परिषद की पानी की पाइप लाइन के लिए खुदाई चल रही थी। आशंका है कि खुदाई के दौरान पेड़ की जड़ें कट गईं, जिससे पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

तहसीलदार पहुंचे मौके पर-
सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलभूषण शर्मा सैलाना अस्पताल पहुंचे और घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली, और घटना स्थल पहुंचे।

अचानक पेड़ गिरने से हुएं हादसे में घायल युवक को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल ले जाते नागरिक

घटना के बाद दो जगह विवाद की स्थिति बनी। पहला विवाद सैलाना अस्पताल में हुआ, जहां इलाज के दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नगर परिषद के एक एल्डरमैन के बीच कहासुनी हो गई।

दूसरा विवाद जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ। एक स्थानीय पार्षद के पति और नगर परिषद अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक नगर परिषद सैलाना, MPEB और स्थानीय प्रशासन की टीमें जेसीबी से पेड़ हटाने और बिजली बहाल करने में जुटी थीं। मुख्य मार्ग पर आवागमन अभी बंद है।
स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान पेड़ों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है।

 533 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *