नामली में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 142 आवेदन प्राप्त
Last Updated: जून 15, 2026 " 10:20 अपराह्न"
Ratlam: नामली में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 142 आवेदन प्राप्त
रतलाम,15 जून(स्पष्ट खबर)। नगर परिषद नामली में 15 से 17 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ रविवार को रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डामर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक पात्र हितग्राही तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिविर के पहले दिन नामली से 73 तथा नगर परिषद धामनोद से 69, कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण भी किया गया।
शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस अवसर पर एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर सहित समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।