रतलाम/अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, आवेदनों के निराकरण के लिए की आवश्यक कार्यवाही

  
Last Updated:  अक्टूबर 6, 2026 " 04:22 अपराह्न"

Ratlam:जिला मुख्यालय के साथ विभिन्न केन्द्रों पर हुई जनसुनवाई आयोजित

रतलाम (स्पष्ट खबर)।प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज जिले के विभिन्न विकेन्द्रीकृत केन्द्रों पर जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की।

नगर पालिक निगम रतलाम के क्षेत्र कार्यालय, एसडीएम कार्यालय रतलाम शहर एवं ग्रामीण, जावरा, सैलाना एवं आलोट अनुविभागीय कार्यालय तथा बाजना एवं पिपलौदा विकासखंड कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित हुई। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

 55 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *