ग्रह प्रवेश, भूमिपूजन एंव पुरस्कार वितरण समारोह, विधायक मकवाना ने करवाया 177 को ग्रह प्रवेश

  
Last Updated:  जनवरी 27, 2020 " 01:07 अपराह्न"

रतलाम/ धामनोद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में ..
25 जनवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चुने हुए चार सांस्कृतिक कार्यक्रम को मुख्य कार्यक्रम में शामिल किया गया जिसमें प्राथमिक स्तर पर किड्स केयर स्कूल ने प्रथम स्थान तथा वेणु श्राी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा माध्यमिक स्तर पर सांई श्री अकेडमी स्कूल ने प्रथम स्थान तथा शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही गत वर्ष हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विधायक मकवाना व्दारा पुरस्कृत किया गया।

ग्रह प्रवेश एवं भूमि पूजन

क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना द्वारा राज्य शासन के आदेशानुसार नगर धामनोद में मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत स्वीकृत 177 आवासों का ग्रह प्रवेश तथा 111 स्वीकृत आवासो का भूमि पूजन किया गया। विधायक मकवाना द्वारा हितग्राहियों को मंच से ग्रह प्रवेश के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए ।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विष्णु चौव्‍हाण उपाध्यक्ष रेवाशंकर राव, एंव पार्षदगण, प्रमुख पार्टी के नेताओं के अलावा प्राचार्य ओपी करमैया , प्रधानाध्यापक पृथ्वीराज सिंह चौहान, स्वच्छता एंबेसेडर डॉ जेएल पाटीदार, दयाराम चौधरी , चौकी प्रभारी सुश्री सुरेखा कुशवाह एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सांवरिया राव द्वारा किया गया एवं आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

 2,560 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *