आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  मार्च 24, 2020 " 05:44 अपराह्न"

नगरिकों से सहयोग की अपील
 
भोपाल : 24 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से देश को बचाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) के आव्हान पर नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

श्री चौहान ने नागरिकों से कहा है कि इन 21 दिनों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जवाबदारी सरकार की है। रोजमर्रा की जरूरी चीजें दूध, फल, सब्जी, किराना, दवाइयाँ आदि की दुकानें यथावत खुलेंगी तथा सभी आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराई जायेंगी। 

श्री चौहान ने महामारी की विभीषिका को देखते हुए नागरिकों से कहा है कि बिलकुल भी परेशान नहीं हों।

 1,076 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *