धामनोद में 35 घरों पर लगे संकेतक चिन्ह, रहेंगे होम आइसोलेशन-
Last Updated: मार्च 30, 2020 " 12:36 अपराह्न"
रतलाम: 30 मार्च,2020(स्पष्ट खबर) रतलाम जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार, कोरोना-19 पॉजिटिव जिलों से आए निवासी होम आइसोलेशन में रहेंगे/ ऐसे समस्त निवासी जो विगत दिनों में या तो विदेश से आए हैं अथवा ऐसे जिलों से हाय हैं जहां covid_19 positive लोग पाए गए हैं, उन्हें स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 14 दिवस होम आइसोलेशन अर्थात घर के भीतर रहने हेतु निर्देशित किया गया है, इनकी सतत निगरानी हो सके हेतु इनके निवास पर स्वास्थ्य विभाग के संकेतक चिन्ह लगाए जाएंगे जिस से वह जिम्मेदारी से घर में ही रहे, तथा उनके पड़ोसी भी उन पर निगरानी रख सकें, यहां यह बताया जाता है कि यह किसी भेदभाव के लिए नहीं बस लोकहित में है, इसका पालन करना अनिवार्य है, जो व्यक्ति इसका पालन नहीं करेंगे उन्हें तत्काल शासकीय आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा एवं शेष अवधि में वही रखा जाएगा, निर्देशानुसार धामनोद नगर में 35 घरों पर स्वास्थ्य विभाग के संकेतक चिन्ह लगाए गए हैं, जिनहें अब निर्धारित अवधि तक अपने घरों में ही रहना/
धामनोद में 35 घरों पर संकेतक चिन्ह लगाएं-
मुख्य कार्य पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि धामनोद नगर में 35 घरों पर स्वास्थ्य विभाग के संकेतक चिन्ह लगाए गए हैं नगर में 35 लोग ऐसे हैं जो कोरोनावायरस पॉजिटिव जिलों राज्यों से आए हैं,