प्रशासन कि अपील निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेने वालों पर हो कार्यवाही-

  
Last Updated:  मार्च 30, 2020 " 04:10 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद: 30 मार्च, 2020(स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस को फेलने से रोकने के लिए शासन प्रशासन लगातार प्रसार- प्रचार करवाकर नागरिकों को जागरूक करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं फिर भी कुछ लोग शासन प्रशासन की अपील निर्देश सुना अनसुना कर रहे हैं,
स्थानीय नगर परिषद एवं पुलिस चौकी धामनोद द्वारा लगातार वाहनों पर लाऊडस्पीकर से शासन कि अपील एवं निर्देश का प्रसार-प्रचार कर नागरिकों को इस वैश्विक महामारी को लेकर जागरूक करने में लगे हुए हैं लेकिन
धामनोद के कुछ नागरिकों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता एवं सतर्कता की कमी देखी जा रहीं हैं
जिसमें प्रशासन से महत्वपूर्ण जानकारी छुपाई जा रहीं हैं

covid_19 positive जिलों राज्यों से आए अपने लोगों की जानकारी भी छुपाई जा रहीं-

नगर के जो व्यक्ति अन्य जिलों राज्यों में कार्य- मजदूरी के लिए गए थे ऐसे लोग अपने घर आए हैं
जिनकी जानकारी घर वालों द्वारा स्थानीय प्रशासन को नहीं दि जा रहीं हैं,
तथा कुछ ऐसे लोग भी धामनोद नगर में है , जो धामनोद के निवासी नहीं होकर नगर में अपने रिश्तेदारों-दोस्तो के घर रुके हुए हैं ,

बेंगलुरु (कर्नाटक) से आए 8 व्यक्तियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा-

धामनोद नगर के 5 व्यक्ति एवं 3 अन्य लोग साथ में कर्नाटक में मजदूरी के लिए गए थे
जो 30 मार्च सुबह धामनोद पहुंचे जब कुछ जागरूक लोगों ने इनसे इनकी जांच संबंधित चर्चा की तो इनहोने वाजिब जवाब नहीं दिया जिस पर पुलिस चौकी धामनोद एवं नगर परिषद को सूचना की गई ,
पुलिस चौकी धामनोद से आरक्षक मनोहर नागदा ने चौकीदार को साथ लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष रेवाशकर राव एवं नागरिकों की मदृद से इन सभी को अपने-अपने घरों से लाकर एक जगह जमा किया ओर नगर परिषद द्वारा वाहन कर उक्त व्यक्तियों को जिला अस्पताल भिजवाया था
वायरस के लक्षण नहीं होने तथा स्वस्थ होने पर इनको वापस भेजा गया ,
पुलिस चौकी धामनोद पर इनके नाम पता लेकर पुछताछ की गई, अब यह सभी लोग होम आइसोलेशन में रहेंगे,

पुलिस चौकी धामनोद
प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी ने कहाँ हैं कि नगर में जितने भी लोग होम आइसोलेशन में है उनको सख्ती से इसका पालन कराया जाएगा,

जो जानकारी नहीं देते उनपर कार्यवाही हो-

ऐसे लोगों की जानकारी छुपाने की खबरों के बिच नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा से ऐसे लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करवाने की चेतावनी देने की मांग की है,
जिस पर शर्मा ने इस हेतु नगर परिषद द्वारा एलाउंसमेंट करवाने की कार्रवाई करने का कहा है!

 3,067 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *