covid-19 जानकारी छुपाने पर मकान मालिक, परिवार, एवं पडोसियों पर भी होगी कार्यवाही-
Last Updated: मार्च 31, 2020 " 08:00 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद:31 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) शासन प्रशासन कि अपील निर्देश को गंभीरता से नहीं लेकर उन पर अमल न करने वालों की अब खेर नहीं/ उल्लेखनीय हैं कि 30 मार्च को (स्पष्ट खबर) द्वारा नगर के जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर परिषद सीएमओ के संज्ञान में मामला लाया गया था, मामला वर्तमान स्थिति में आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा होकर शासन प्रशासन कि अपील निर्देश पर अमल नहीं कर कुछ लोगों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी छुपाने का था, जिस पर मुख्य नगर पालिक अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने कड़े कदम उठा कर ऐसे लोगों पर अपराधीक दंडात्मक कार्यवाही करवाने की चेतावनी दी है, तथा नगर में लाउडस्पीकर से अलाउंस करवा कर नागरिकों को सूचित किया है कि नगर के जो व्यक्ति मजदूरी कार्य, या अन्य कारणों से अन्य राज्यों जिलों से वापस नगर में आए हैं उनकी जानकारी तुरंत नगर कि पुलिस चौकी पर दे,
चेतावनी – अगर एसी जानकारी छुपाई तो मकान मालिक, परिवार, व पडोसियो पर भी अपराधिक दंडात्मक कार्यवाही कार्यवाही करवाई जाएगी: नगर परिषद धामनोद
उल्लेखनीय हैं कि धामनोद नगर के जो व्यक्ति अन्य जिलों राज्यों में थे
वे लॉक डाउन के कारण वापस अपने घर पहुँच रहे हैं,
लेकिन स्थानीय प्रशासन को इनके बारे में अवगत नहीं करवाया जा रहा था
जिस से स्थानीय प्रशासन को ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था,
30 मार्च को स्पष्ट खबर द्वारा प्रकाशित खबर
टोटल लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करवाया पुलिस ने-
जिला प्रशासन के निर्देश पर 31 मार्च के टोटल लॉक डाउन को लेकर धामनोद चौकी पुलिस ने भी विशेष सतर्कता दिखाई , लॉक डाउन को तोड़ने की कोशिश करने वालों को डंडे भी दिखाएं , पुलिस चौकी धामनोद से प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, आरक्षक मनोहर नागदा, रमाकांत सिंह, अनिल समेत पुलिस चौकी धामनोद का पूरा स्टाफ मोर्चा पर निगरानी रखें थे
तो वहीं चौकी प्रभारी एस आई सुरेखा कुशवाहा ने पेट्रोलिंग वाहन के लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लॉक डाउन को गंभीरता से नहीं लेने वालों को संबोधित कर सख्त लहजे में हिदायतें दि हैं,