रतलाम: जिले में आज रात 12 बजे से 52 घंटों का लॉकडाउन-

  
Last Updated:  अप्रैल 8, 2020 " 01:22 अपराह्न"

रतलाम:08 अप्रैल 2020( स्पष्ट खबर)मंगलवार को हुए 30 घण्टे के टोटल लॉकडाउन के बाद रतलाम जिले को फिर से 52 घण्टों के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। यह टोटल लॉकडाउन आज 8 अप्रैल की रात्रि 12:00 से 11 अप्रैल की प्रात: 06:00 बजे तक रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि टोटल लाक डाउन की इस अवधि में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। जिले की समस्त सीमाएं सील रहेंगी। इस अवधि के दौरान ना तो कोई जिले से बाहर जा सकेगा और ना ही कोई जिले में प्र्रवेश कर सकेगा। इस अवधि में केवल मेडीकल की चिन्हित दुकानें,सब्जी और किराना की होम डिलेवरी,पैट्रोल पंप और एटीएम चालू रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे।
टोटल लॉकडाउन की अवधि में दूध की होम डिलेवरी,सांची की होम डिलेवरी के साथ साथ अत्यावश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।

 4,863 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *