लॉकडाउन में अधिक मुनाफाखोरी के लालच में दुकानों के शटर आधे खुल रहें-

  
Last Updated:  अप्रैल 13, 2020 " 06:34 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:13 अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) वर्तमान में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश दुनिया में सबसे बड़ा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग को माना जा रहा है, केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करवाने हेतु जोर दिया जा रहा है ,
लॉकडाउन में रतलाम जिला प्रशासन द्वारा जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है
तथा तमाम तरह के व्यापार बंद हैं
तो वहीं जीविका के लिए आवस्यक सामग्री वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है लेकिन फिर भी कुछ लोग न लॉकडाउन का पालन कर रहे न सोशल डिस्टेंसिंग का इनमें किराना व्यापारियों की भूमिका अधिक है जो चिंता का विषय है/
रतलाम जिले की नगर पंचायत धामनोद में कहने को तो टोटल लॉकडाउन है
लेकिन नगर में किराना दुकानों पर ग्राहक आम दिनों की तरह ही खरीदी कर रहे हैं
पुलिस को आते देख दुकान बंद हो जाती हैं और जाते ही दुकान का आधा शटर खुल जाता हैं
जिस से नगर में लॉकडाउन का प्रभावी असर तथा सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दे रहा है

बड़ी वजह तंबाकू उत्पाद एवं इनके अधिक दाम लेना-

धामनोद नगर में लगभग हर किराना दुकानों पर तंबाकू उत्पाद कि बिक्री होती हैं
टोटल लॉकडाउन का फायदा उठा कर दुकानदारों ने तंबाकू उत्पादों पर शुल्क से कई अधिक दाम बडा़ दिया हैं
इस कारण धूम्रपान के शोकीन पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट के लिए बार बार दुकानों पर चक्कर लगा रहे हैं और दुकानदारों द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के लालच में टोटल लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन निर्देशों की अवहेलना की जा रहीं हैं
जब तक ऐसे दुकानदारों पर निर्धारित वैधानिक कार्यवाही करना अति आवस्यक हैं

नगर में होम डिलीवरी हेतु दुकानदारों को क्षेत्रों का आवंटन किया गया-

नगर परिषद से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धामनोद नगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु सोशियल डिस्टेंसिंग के अंतर्गत नगर के समस्त नागरिकों को जिला प्रशासन की ओर से सूचित किया गया है कि आगामी दिनों में नगर में होने वाले लॉक डाउन के समय नागरिकों को किराना सब्जी दूध एवं दवाई की आपूर्ति न होने से आने वाली समस्या के निराकरण हेतु नगर में दिनांक 14 अप्रैल से किराना सब्जी फल दूध एवं दवाई की होम डिलीवरी की व्यवस्था जिला प्रशासन के आदेश अनुसार की गई है जिसके तहत नगर के समस्त दुकानदारों को क्षेत्रों का आवंटन किया गया है जिनमें सामग्री की होम डिलीवरी कि जाना है किराना सामग्री हेतु प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तथा सब्जी फल एवं दूध हेतु प्रातः 8:00 से 11:00 तक का समय एवं दवाई है तू समय का प्रतिबंध नहीं रखा गया है व्यवस्था के संबंध में समस्त दुकानदारों को सूचना तथा नागरिकों को एलान द्वारा सूचित किया गया है होम डिलीवरी हेतु किसी प्रकार का कोई अति रिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा तथा उचित कीमत पर सामग्री प्रदाय की जाना है निकाय द्वारा नागरिकों से अपील की जाती कि समस्त नागरिक सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा दुकानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ न करें यह व्यवस्था आगामी आदेश तक नगर में लागू रहेगी जिसका पालन किया जाना आवश्यक है

 3,838 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *