केंद्रीय पुलिस बलों के सभी कैंटीन में 10 लाख जवानों के लिए 1 जून से सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट बिकेंगे, हर साल इन कैंटीन से 2800 करोड़ का सामान खरीदा जाता है-

  
Last Updated:  मई 13, 2020 " 10:33 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली:13 मई 2020(स्पष्ट खबर)| गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बताया कि केंद्रीयसशस्त्रपुलिस बलों (सीएपीएफ)के सभी कैंटीन में 10 लाख जवानों के लिए 1 जून से सिर्फ स्वदेशी प्रोडक्ट बिकेंगे। हर साल इन कैंटीन से 2800 करोड़ का सामान खरीदा जाता है। उन्होंने बताया कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लिया गया।दरअसल, मोदी ने कल देश के नाम संबोधन में कहा था कि हमें लोकल के लिए वोकल (vocal about local) होना पड़ेगा। यानी आज से हर भारतवासी को न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि मैं जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों काज्यादा से ज्यादा

मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लायें व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है।

— Amit Shah (@AmitShah) May 13, 2020

इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे।

— Amit Shah (@AmitShah) May 13, 2020

10 लाख जवानों के परिवार स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे
अमित शाह ने बताया, ‘केंद्रीय पुलिस बलों में काम करने वाले 10 लाखजवानों के 50 लाख फैमिली मेंबर इन स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे।’ केंद्रीय पुलिसबलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी और असम राइफल्स शामिल हैं। इनकी कैंटींस में 2,800 करोड़ रुपए का सालाना सामान बिकता है

 2,124 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *