पाकिस्तान की अयोध्या पर टिप्पणीः संत बोले नहीं माने तो इस्लामाबाद में बनाएंगे राम मंदिर

  
Last Updated:  मई 28, 2020 " 05:02 अपराह्न"

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान की टिप्पणी पर अयोध्या के संत भड़क गए हैं। संतों से लेकर बाबरी केस के पक्षकार इकबाल अंसारी तक ने पाकिस्तान को नसीहत है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दे नहीं तो हम इस्लामाबाद में भी एक राम मंदिर बनाकर रहेंगे।
अयोध्या से संतों ने सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। उनका कहना है कि पाकिस्तान भारत में हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना चाहता है। देश का मुसलमान सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मान चुका है और अब वे भी चाहते हैं कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने किया था ट्वीट
आपको बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया, ‘एक ओर जहां दुनिया कोविड-19 वायरस महामारी से जूझ रही है। आरएसएस-बीजेपी हिंदुत्व के अजेंडे में व्यस्त है। बाबरी मस्जिद स्थल पर एक मंदिर के निर्माण की शुरुआत इस दिशा में एक और कदम है, पाकिस्तान सरकार और यहां के लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

 2,396 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *