प्रमुख सचिव नगरीय निकाय के निर्देश की अवहेलना, न नाले की सफाई हुई न अतिक्रमण हटाया-
Last Updated: जून 14, 2020 " 12:44 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद:14 जून 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद की लापरवाही के कारण प्रमुख सचिव नगरीय निकाय द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना हो रहीं हैं | श्री नितेश व्यास प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मध्यप्रदेश शासन ने बाढ़ के लिए सभी नगरीय निकाय को वर्षा के पूर्व नालों की सफाई वरवाना सुनिश्चित करने, अतिक्रमण सख्ती से हटाने एवं अतिवृष्टि से जल मग्न होने वाले संभावित क्षेत्रों की पहचान कर बाढ़ से बचाव की जरूरी तैयारीयॉ पहले से करने के यह निर्देश सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को हफ्ते भर पूर्व दिये थे, जिसमें रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद द्वारा प्रमुख सचिव के निर्देश की अवहेलना के साथ ही नगर की सुविधा एवं हानि के लिए लापरवाह बनी हुई है|
आधे- अधुरें नालों की सफाई कर अतिक्रमण कर्ताओं पर मेहरबान नगर परिषद-
दीनदयाल नगर भूतेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर जाम पुलिया, वर्षा पूर्व की तैयारीयॉ की पोल खोल रहीं हैं|
नगर परिषद धामनोद द्वारा नालों की सफाई के नाम पर वार्ड क्रमांक 02 राव समाज धर्मशाला के पीछे नाले पर पैचवर्क कार्य, बडा़ गणपति जी मंदिर सड़क प्रकाश पग्गी के खेत के पास नाली की सफाई करवाने के अलावा दीनदयाल नगर स्थित एक बडे़ नाले की अधुरी सफाई का कार्य नगर परिषद ने कर इतिश्री पुरी की है, नालों पर आधे- अधुरें कार्यों के अलावा नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों पर नाले से अतिक्रमण हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की जिस से अतिक्रमण कर्ताओं ने नालों का गला घोंट कर नगर में अतिवृष्टि के दौरान होने वाली समस्याओं को बढा दिया है|
नगर के नाले पुलियाएं जाम, पार्षद के खेत के रास्ते पर बन रहीं पुलिया के कार्य में व्यस्त अधिकारी-
मानसून की दस्तक होने के बाद भी धामनोद नगर में जहाँ पुलियाओं के पाईप जाम पडे हैं, तो वहीं मुख्य नाले जाम है
लेकिन नगर परिषद के अधिकारी एक पार्षद के खेत के रास्ते पर जन सहयोग में पुलिया निर्माण कार्य करवाने में व्यस्त हैं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर से बाहर खेतों के रास्ते पर एक पुलिया का निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा जन सहयोग से करवाया जा रहा है जहाँ
नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी दिन में काफी समय बीता रहे हैं लेकिन नगर में नाले जाम है उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,
सुत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद चुनाव में एक पार्षद उम्मीदवार ने वोटरों को लुभाने के लिए उनके खेत पर पहुँच मार्ग के बीच आने वाले नाले पर पुलिया निर्माण का वादा किया था उक्त पार्षद उम्मीदवार इसी के बल बूते चुनाव में वोट अपनी ओर करने में सफल हुआ था | वर्तमान नगर परिषद कार्यकाल का यह अंतिम वर्ष है
इस को देखते हुए नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी पार्षद को खुश करने में जन सहयोग का सहारा लेकर नाले पर पुलिया निर्माण कार्य आनन- फानन में करवा रहे हैं उक्त पार्षद एवं इनके परिवार के लोगों के खेत पुलिया निर्माण वाले रास्ते पर है
जिस से पार्षद को दोहरा फायदा होने के साथ परिवार के लोगों का भी फायदा हुआँ है
जिससे आने वाले चुनाव में वर्तमान पार्षद को फायदा ही होगा|
नालों से अतिक्रमण नहीं हटा कर शासन की बदनामी करवाने पर तुले संबंधित अधिकारी-
धामनोद नगर के नालों पर बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों ने नालों का गला घोंट कर नाले को सिकुड़ दिया है जिस से अतिवृष्टि में नगर में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिलेगें वहीं नालों के आसपास अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण तक नालों का पानी जाने पर मिडिया जगत में सुर्खियाँ बनकर शासन प्रशासन को बदनाम करने का कारण बनेगें,
दीनदयाल नगर से लेकर गांधी चौक नई आबादी तक के नगर के मुख्य नाले का अतिक्रमण कर्ताओं ने गला घोंट रखा है
नालों से सख्ती से अतिक्रमण हटाने के निर्देश शासन द्वारा दिए जाने के बाद भी इन पर कोई कारवाई नहीं हो रहीं हैं
जिस से नगर में जान माल का खतरा उत्पन्न होता है|