सैलाना: बोहरा समाजजन घरो मे ही रहकर मना रहे हैं अशरा मुबारका

  
Last Updated:  अगस्त 23, 2020 " 05:19 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना:23, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| बोहरा समाज के नए साल की शुरुआत के साथ ही दस दिवसीय अशरा मुबारक पर्व बुधवार से शुरू हो चुका है | आशरा मुबारक के दौरान प्रतिवर्ष बोहरा समुदाय मस्जिदों में उपस्थित रहकर वाअज़ सुनते हैं एवं पैग़ंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत को याद करके मातम मनाते हैं। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते समाज जन अपने घरों में ही रह कर इमाम हुसैन का गम कर रहे हैं। समाज जन सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक टीवी और इंटरनैट के माध्यम से सैय्यदना साहब के प्रवचनों को अपने-अपने घरों में सुनते हैं | वाअज़ के समय समाज जनों की दुकानें बंद रहती है | सैैैलाना बोहरा समाज के प्रवक्ता बुरहान लुकमानी ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए समाज जनो ने रमज़ान का महीना भी घर में रहकर ही बिताया था और अब मोहर्रम के पर्व को भी घरों में रहकर ही मना रहे हैं। लुकमानी ने बताया कि आशरा मुबारक का पर्व पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है जिन्हे इराक के कर्बला श‍हर मे तीन दिन तक भूखा और प्यासा रखकर शहीद किया गया था | मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल का पहला महीना हैं और मोहर्रम के शुरू के दस दिनो को अशरा मुबारक कहा जाता हैं |

 1,398 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *