गोस्वामी के समर्थन में एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने ज्ञापन दिया-

  
Last Updated:  नवम्बर 11, 2020 " 04:57 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस द्वारा पत्रकार अर्नव गोस्वामी के साथ की गई बर्बरता के विरोध में एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सैलाना द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया|
एमपीः वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सैलाना ने ज्ञापन के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय से विषय में हस्तक्षेप कर उचित कार्यवाही करने एवं पत्रकार अर्नव गोस्वामी के रिहाई की मांग की गई lज्ञापन वाचन पत्रकार संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील परिहार द्वारा किया गया, अपने उद्बोधन में पत्रकार संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील परिहार ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस प्रकार की पुलिस या बर्बर कार्यवाही कतई भी स्वीकार नहीं है ,पत्रकार संघ सैलाना इस कार्यवाही का पुरजोर विरोध करता है एवं पत्रकारों के साथ होने वाली ऐसी किसी भी अनावश्यक कार्यवाही के विरोध में पत्रकार संघ अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेगाl पत्रकार संघ सैलाना द्वारा दिए ज्ञापन में पत्रकार संघ सैलाना अध्यक्ष कृष्णकांत मालवीय पत्रकार गण श्याम धाकड़, नितेश राठौर अल्ताफ अंसारी बृजेश राठौर आनंद बैरागी ,योगेश तंवर, उपाध्याय व अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे l

 1,731 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *