दिल्ली की सीमा पर डटे हैं किसान, वार्ता को राज़ी, पर शर्त नामंज़ूर

  
Last Updated:  नवम्बर 30, 2020 " 10:39 पूर्वाह्न"

फाइल फोटो

दिल्ली| किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का आज 5वां दिन है. नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

वहीं दिल्ली-यूपी के गाज़िपुर-गाज़ियबाद बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसान प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं.

रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा था कि वो सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई भी शर्त नहीं मानेंगे. इनमें सिंघु और टीकरी बॉर्डर से दिल्ली के बुराड़ी मैदान में जाने जैसी शर्तें शामिल हैं.

दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार है, लेकिन पहले उन्हें सिंघु और टीकरी बॉर्डर से दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आना होगा.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस बीच रविवार शाम किसानों के मसले पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक हुई. जिसमें गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री शामिल हुए.

पीटीआई के मुताबिक़, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ तीन केंद्रीय कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसानों के विरोध पर विचार-विमर्श किया.

इससे पहले अमित शाह ने किसानों के प्रदर्शन को ग़ैर राजनीतिक बताया था और कहा था कि ये क़ानून किसानों के कल्याण के लिए है.

 1,177 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *