मप्र: आठ नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त

  
Last Updated:  जनवरी 20, 2021 " 07:42 अपराह्न"

 

रतलाम| राज्य शासन द्वारा आठ नगरीय निकायों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से नवीन परिषद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों एवं कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रशासक की नियुक्ति की गई है। नगरपालिका परिषद सीहोर, मंदसौर और शाजापुर के लिये संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

नगर परिषद धामनौद जिला रतलाम, नगर परिषद शाहगंज जिला सीहोर, नगर परिषद ओरछा जिला निवाड़ी, नगर परिषद भेड़ाघाट जिला जबलपुर और नगर परिषद मझौली जिला सीधी के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त करने के लिये जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है।

 2,842 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *