नर्मदा घाटी विकास के अंतर्गत निर्मित हो रही सभी परियोजनाओं में सभी किसानों के खेत तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री श्री चौहान

  
Last Updated:  जुलाई 27, 2021 " 12:26 अपराह्न"

भोपाल|मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जहां पाइप से पानी जा रहा है वहां के किसानों के खेतों में आ रही समस्याओं का भी सर्वेक्षण किया जाए। किसानों को यदि कोई समस्या है तो उसका तत्काल निराकरण हो ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पानी के प्रदाय से निश्चित रूप से किसानों का उत्पादन बढ़ेगा। अतः किसानों में पानी और बिजली के शुल्क को जमा कराने के लिए दायित्व बोध विकसित किया जाए। यह जिम्मेदारी किसानों की समितियों को सौंपी जाए।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ,जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट वित्त मंत्री श्री जगदिश देवडा राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष तथा मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बेस ,उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास एवं अपर मुख्य सचिव श्री ICP केसरी तथा अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

 461 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *