रतलाम: मंडी टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने ज्ञापन दिया

  
Last Updated:  फ़रवरी 15, 2021 " 05:03 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| केंद्र सरकार के किसान कानून ” द फार्मस प्रोड्यूस ट्रेड एंड कामर्स” अध्यादेश के विरोध में आज रतलाम जिले की तहसील सैलाना के व्यापारियों द्वारा कृषि उपज मंडी सैलाना के गेट पर नारेबाजी एवम सांकेतिक हड़ताल कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय अधिकारी सैलाना सुश्रीकामिनी ठाकुर को ज्ञापन दिया |

व्यापारी एसोसिएशन सैलाना के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों द्वारा मंडी फीस कम(50) पैसे, निराश्रित शुल्क समाप्त समाप्त, किसान भुगतान एवं मंडी फेस फीस भुगतान की व्यवस्था सरल हो, मंडी, गोदाम शुल्क को कम करने की मांग ज्ञापन में में कि गई , ज्ञापन देते समय व्यापारी एसोसिएशन के सुरेंद्र मेहता, श्रेणिक पितलिया,सुनील चंडालिया,राजेंद्र कुमार,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित थे |

 1,221 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *