रतलाम: शादी में अनुमति से अधिक लोगों को किया शामिल, दुल्हन के पिता पर 188 के तहत कार्रवाई-

  
Last Updated:  अप्रैल 23, 2021 " 11:11 अपराह्न"

रतलाम| कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु जिले में लाक डाउन लगा हुआ है लाक डाउन में शादियों की अनुमति सशर्त दी जा रही है शादी में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों की निर्धारित संख्या पर ही प्रशासन द्वारा अनुमति दी जा रहीं हैं,
लेकिन फिर भी लोगों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को नजर अंदाज कर प्रशासन के दिशानिर्देशों को हल्के में लिया जा कर शादी समारोह में निर्धारित गाइड लाइन से अधिक संख्या में लोगों को जमा किया जा रहा है
हालांकि प्रशासन के दिशानिर्देशों को नजरअंदाज करना संबंधितों पर भारी भी पड़ता जा रहा है|

धामनोद में पार्लर, गारमेंट्स, कोल्डड्रिंक, होटल व्यावसायी पर कार्रवाई-


कुछ ऐसा ही मामला जिले के पुलिस थाना सैलाना की पुलिस चौकी धामनोद के गांव खेडी दिवेल में सामने आया है गांव में प्रेमचंद पिता देवराम निनामा की लडकी की शादी में एसडीएम रतलाम ग्रामीण द्वारा दी गई अनुमति से अधिक लोगों को शादी में शामिल किया गया था
जिसकी सुचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी सैलाना के निर्देशन में एस आई ध्यान सिंह सोलंकी पुलिस चौकी प्रभारी धामनोद
द्वारा प्रेमचंद पिता देवराम निनामा निवासी ग्राम खेडी दिवेल के विरुद्ध 188 के तहत कार्रवाई करी गई है
कार्रवाई के दौरान राजस्व पटवारी मनोहर राठौड़ एवं पुलिस चौकी स्टाफ़ उपस्थित थे|
ज्ञात हो की कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री परिषद की बैठक में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले से लेकर प्रत्येक गाँव में 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने की बात कहीं है जिसको लेकर गाइड लाइन का उलंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त हैं|

 3,984 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *